जानिए, आखिर क्यों पाकिस्तानी मीडिया के हीरो बन गए हैं केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाकिस्तानी मीडिया में हीरो बने हुए हैं। इसका कारण है वो वीडियो, जिसमें उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी को पाकिस्तान की तरफ से फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

पाकिस्तान कह रहा नहीं हुई सर्जिकल स्ट्राइक

पाकिस्तान कह रहा नहीं हुई सर्जिकल स्ट्राइक

आपको बता दें कि 29 सितंबर को भारत की तरफ से पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, जिसके तहत 7 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर करीब 38 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था।

पाकिस्तान लगातार इस बात का दावा कर रहा है कि भारत की तरफ से ऐसी कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की गई है। पाकिस्तान ने एक वीडियो भी रिलीज किया था, जिसमें उसने भारतीय सेना की वर्दी पहले लोगों को दिखाया था, जिन्हें मारने का दावा किया गया था।

पाकिस्तानी मीडिया के निशाने पर केजरीवाल

पाकिस्तानी मीडिया के निशाने पर केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने सबसे पहले पीएम मोदी को मजबूत इच्छाशक्ति के लिए सलाम किया और फिर गुजारिश की कि वह पाकिस्तान की तरफ से फैलाए जा रहे झूठे प्रचार का मुंहतेड़ जवाब दें।

पाकिस्तानी मीडिया ने केजरीवाल के इसी वीडियो को लेकर मोदी पर निशाना साधा है और केजरीवाल को हीरो बना दिया है। पाकिस्तानी मीडिया ने कहा है कि खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा कर रहे हैं और इसके सबूत मांग रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी उठाए सवाल

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी उठाए सवाल

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना सीएनएन, बीबीसी, वीओए, रायटर्स, एपी, एएफपी और न्यूजवीक जैसे अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को उस स्थान पर लेकर गई थी, जहां पर भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने का दावा किया गया था।

पत्रकारों ने भी जब उस स्थान का मुआयना किया तो उन्हें भी सर्जिकल स्ट्राइक के कोई सबूत नहीं मिले। ऐसे में ये भी हो सकता है कि पाकिस्तान ने सबूत मिटा दिए हों। अगर ऐसा नहीं है, तो वाकई में पीएम मोदी को हीरो बनाने वाले सर्जिकल स्ट्राइक पर एक सवालिया निशान लग गया है।

क्या है वीडियो में

वीडियो में अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं- प्रधानमंत्री साहब से मेरे सौ विरोध हों, लेकिन इस मुद्दे पर मैं पीएम साहब को सैल्यूट करता हूं, उन्होंने गजब की इच्छाशक्ति दिखाई। पाकिस्तान हमें बदनाम कर रहा है। पाकिस्तान की फौज कल बस में भरकर दुनियाभर के पत्रकारों को बॉर्डर पर लेकर गई और कहा कि देखो जहां भारत हमले की बात कह रहा है वहां तो बच्चे खेल रहे हैं, सभी कुछ सामान्य है।

भारत सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रहा है। सीएनएन की रिपोर्टर वहां खड़ी होकर कह रही हैं कि यहां तो सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कुछ नहीं है। बीबीसी ने भी खबर छापी कि भारतीय दावे में सच्चाई नहीं है। इससे खून खौलता है।

ये बौखलाए पाकिस्तान की हमारे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश है। मोदी जी देश का बच्चा-बच्चा आपके साथ है लेकिन पाकिस्तान को बेनकाब करिए। जिस तरह जमीन पर पाकिस्तान को मजा चखाया है उसी तरह एक और मजा चखाइए। उसके हमें झूठा बताने के प्रचार को भी बेनकाब करिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+