पाकिस्तान को जमकर धोने वाली कश्मीरी पत्रकार याना मीर हुईं नाराज, कहा- भारत आने पर मेरा ऐसा स्वागत...
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए जमकर लताड़ लगाने वाली कश्मीरी पत्रकार ने एक घटना को लेकर अपना दुख व्यक्त किया है। याना मीर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
याना मीर ने आरोप लगाया कि उनके सामान में खाली लुई वुइटन बैग होने के कारण हवाई अड्डे के कस्टम अधिकारियों ने उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया गया था। उसने घटना का वीडियो एक्स, पहले ट्विटर पर शेयर किया है।

याना मीर ने दावा किया है कि लंदन से लौटने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर उनके साथ 'चोरों जैसा व्यवहार' किया गया। उनके द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, उन्हें खाली बैग को लेकर कस्टम अधिकारियों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है।
याना मीर ने लिखा है, मैंने लंदन में भारत के बारे में क्या कहा: मैं भारत में स्वतंत्र और सुरक्षित हूं, लेकिन भारत में मेरा कैसे स्वागत किया गया, मैडम अपना बैग स्कैन करें, अपना बैग खोलें, आपके पास ऐसा लुई वुइटन शॉपिंग बैग क्यों है? क्या आपने उनके लिए पेमेंट किया? बिल कहां हैं?
उन्होंने आगे लिखा है कि लंदनवासी मेरे बारे में क्या सोचते हैं: इंडियन मीडिया वॉरियल लेकिन दिल्ली कस्टम मेरे बारे में क्या सोचता है: ब्रांड स्मगलर। याना मीर के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि कस्टम अधिकारी उनकी बैग की गहनता से जांच कर रहे हैं।
हालांकि कश्मीरी पत्रकार के पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि अधिकारी सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे, जबकि मीर ने बचाव करते हुए कहा कि इसे और अधिक विनम्रता से किया जा सकता था।
याना मीर हाल ही में ब्रिटिश संसद भवन में अपने भाषण के लिए सुर्खियों में आई थीं, जहां उन्होंने कहा था, "मैं मलाला यूसुफजई नहीं हूं क्योंकि मुझे कभी भी अपने देश से भागना नहीं पड़ेगा।" ब्रिटिश संसद में बोलते हुए याना मीर ने पाकिस्तानी एक्टिविस्ट मलाला यूसुफजई से अपनी तुलना को खारिज करते हुए कहा कि वो मलाला नहीं हैं। मीर ने कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और वो वहां स्वतंत्र और सुरक्षित हैं।"
मीर ने आगे कहा, मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप धर्म के आधार पर भारतीयों को बांटने का काम बंद कर दीजिए। हम आपको कभी भी इसकी इजाजत नहीं देंगे। सेलेक्टिव प्रोपेगेंडा फैलाना बंद कर दीजिए। मुझे उम्मीद है कि हमारे देश के अपराधी जो पाकिस्तान और ब्रिटेन में रहते हैं वो अंतरराष्ट्रीय मीडिया या अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मंचों पर भारत को बदनाम करना बंद कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications