Kash Patel Net Worth Salary: ट्रंप के FBI डायरेक्टर काश पटेल को कितनी मिलेगी सैलरी? कितनी संपत्ति के मालिक?
Kash Patel Net Worth Salary : भारतीय मूल के काश पटेल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने FBI निदेशक नियुक्त किया, जिससे वह इस शक्तिशाली एजेंसी का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए। उनके इस हाई-प्रोफाइल पद के साथ ही उनकी संपत्ति और सैलरी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पटेल ने शपथ समारोह के दौरान, अपने माता-पिता का परिचय देते हुए और उनके पैर छूते हुए 'जय श्री कृष्ण' कहकर अपनी हिंदू पहचान और भारतीय मूल्यों को विशेष रूप से उजागर किया। वे एफबीआई के नौवें निदेशक हैं, और इस पद को संभालने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति हैं। आइए जानते हैं कितने करोड़ के मालिक हैं? पटेल की सैलरी और कुल संपत्ति के बारे में सबकुछ...
Kash Patel Salary: FBI निदेशक के रूप में काश पटेल की सैलरी कितनी होगी?
FBI निदेशक के तौर पर काश पटेल की अनुमानित वार्षिक सैलरी $2.70 लाख (करीब ₹2.25 करोड़ प्रति वर्ष) पूर्व FBI निदेशक क्रिस्टोफर रे की सैलरी थी $1.99 लाख (₹1.66 करोड़ प्रति वर्ष)
Kash Patel Net Worth: काश पटेल की कुल संपत्ति कितनी है?
कुल संपत्ति: $30 मिलियन (₹250 करोड़ से अधिक)
कमाई के क्या जरिए?
- रियल एस्टेट $12 मिलियन (₹100 करोड़+)
- टेस्ला स्टॉक्स $7 मिलियन (₹58 करोड़+)
- क्रिप्टोकरेंसी (Bitcoin ट्रेडिंग) कई मिलियन डॉलर का मुनाफा
- चीनी कपड़ों की कंपनी के शेयर $1 मिलियन से अधिक
- जनवरी 2024 में खरीदी फ्लोरिडा में शानदार हवेली

राजनीतिक और व्यावसायिक कनेक्शन से बढ़ी दौलत
काश पटेल की संपत्ति सिर्फ उनके सरकारी पद से नहीं, बल्कि राजनीतिक और व्यावसायिक पहलों से भी बढ़ी है।
- ट्रंप की राजनीतिक टीम से सलाहकार के रूप में $5.44 लाख (₹4.5 करोड़) कमाए
- गैर-लाभकारी संगठन "काश फाउंडेशन" की स्थापना की
- "फाइट विद काश" नाम से बिजनेस लॉन्च किया, जिसमें कपड़े, हुडी, कार्ड आदि शामिल हैं
- 2023 में काश फाउंडेशन ने $1.3 मिलियन की कमाई की
काश पटेल की संपत्ति कैसे बढ़ी?
1️⃣ रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट - महंगे घरों और प्रॉपर्टी में निवेश किया।
2️⃣ स्टॉक्स और क्रिप्टोकरेंसी - टेस्ला और बिटकॉइन में भारी निवेश किया।
3️⃣ राजनीतिक संबंधों का फायदा - ट्रंप के करीबी होने से कई परामर्श सौदों में शामिल रहे।
4️⃣ गैर-लाभकारी संगठन और बिजनेस वेंचर - फाउंडेशन और ब्रांड के जरिए भी कमाई की।
ये भी पढ़ें- Kash Patel Love Story: 44 के FBI डायरेक्टर काश पटेल की 26 साल वाली गर्लफ्रेंड कौन? क्या बजने वाली है शहनाई?
Kash Patel Education: काश पटेल कितने पढ़ें-लिखे
- स्कूली शिक्षा: गार्डन सिटी हाई स्कूल, लॉन्ग आईलैंड, न्यूयॉर्क
ग्रेजुएशन (Graduation):
- यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड (2002)
- डिग्री: बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.)
- विषय: इतिहास (History) और आपराधिक न्याय (Criminal Justice)
कानूनी शिक्षा (Law Degree):
- पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ, न्यूयॉर्क (2005)
- डिग्री: ज्यूरिस डॉक्टर (J.D.)
अंतरराष्ट्रीय कानून में विशेषज्ञता:
- यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूके (2004)
- कोर्स: इंटरनेशनल लॉ सर्टिफिकेट
काश पटेल का कानूनी करियर
- 2005 में वकील बनने के बाद, उन्होंने पब्लिक डिफेंडर के रूप में काम किया।
- हत्या, ड्रग ट्रैफिकिंग और संगठित अपराध से जुड़े कई केस लड़े।
- बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ बने और सरकारी संस्थाओं में उच्च पदों पर रहे।
Kash Patel Family Tree: काश पटेल के परिवार में कौन-कौन?
कश्यप प्रमोद पटेल (Kash Pramod Patel) उर्फ काश पटेल का जन्म 25 फरवरी 1980 को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में हुआ था। उनके माता-पिता, प्रमोद (Kash Patel Father) और अंजना पटेल(Kash Patel Mother), मूल रूप से भारत के गुजरात राज्य के आनंद जिले के भद्रन गांव से हैं। वे 1970 के दशक में युगांडा से कनाडा होते हुए अमेरिका पहुंचे थे।
काश पटेल की एक बहन हैं, जिनका नाम नीशा (Kash Patel Sister Nisha) है। हाल ही में, एफबीआई निदेशक के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, काश पटेल ने अपने माता-पिता और बहन का विशेष रूप से उल्लेख किया और 'जय श्री कृष्णा' कहकर उनका अभिवादन किया।
करोड़ों की संपत्ति और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल
काश पटेल सिर्फ एक सरकारी अधिकारी नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली बिजनेसमैन भी हैं। उनकी संपत्ति ₹250 करोड़+ के पार है, और अब FBI निदेशक बनने के बाद उनकी वार्षिक सैलरी ₹2.25 करोड़ होगी। क्या वह अपनी नई भूमिका में भी अपनी संपत्ति को और बढ़ाएंगे? यह देखने वाली बात होगी!
-
Iran Vs America War: 'ट्रंप से तंग आ चुका हूं!' ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अचानक क्यों खोया आपा? -
Madman Theory: क्या है Trump की मैडमेन थ्योरी? जिससे दुनिया को डराने की कर रहे कोशिश, किस-किस नेता ने अपनाई? -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम












Click it and Unblock the Notifications