Kash Patel Girlfriend: 44 के FBI डायरेक्टर काश पटेल की 26 साल वाली गर्लफ्रेंड कौन? क्या बजने वाली है शहनाई?
Kash Patel Girlfriend Love Story: अमेरिका के नए FBI निदेशक 44 वर्षीय काश पटेल इन दिनों सुर्खियों में हैं। भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने के बाद उनकी भारतीय जड़ों और राजनीतिक विचारधारा की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन, इसके साथ ही उनकी रोमांटिक लाइफ को लेकर भी लोगों में दिलचस्पी बढ़ गई है।
इसके पीछे, शपथ के दौरान काश पटेल का अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लेना भी अहम वजह बन रही है। तो क्या काश पटेल शादीशुदा हैं? नहीं! लेकिन वह दो साल से एक कंट्री म्यूजिक सिंगर एलेक्सिस विल्किंस को डेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं काश पटेल की गर्लफ्रेंड और लव स्टोरी के बारे में...

Who is Kash Patel GF Alexis Wilkins: FBI निदेशक काश पटेल की गर्लफ्रेंड कौन हैं?
एलेक्सिस विल्किंस (Alexis Wilkins) एक 26 वर्षीय कंट्री म्यूजिक आर्टिस्ट और रूढ़िवादी वक्ता (Conservative Speaker) हैं। वह अमेरिकी राजनीति में भी सक्रिय हैं और कैपिटल हिल में प्रेस सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं।
- पूरा नाम: एलेक्सिस विल्किंस (Alexis Wilkins)
- जन्म: 3 नवंबर 1999
- एजुकेशन : बेलमोंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस और पॉलिटिक्स में ग्रेजुएट
- करियर: कंट्री सिंगर, पॉलिटिकल स्पीकर
- लोकप्रिय गाने: स्टैंड, ग्रिट, कंट्री बैक
- रिपब्लिकन विचारधारा की समर्थक
ये भी पढ़ें- Kash Patel Bhagavad Gita: ट्रंप के सामने FBI के नए डायरेक्टर काश पटेल ने भगवद गीता पर क्यों हाथ रखकर ली शपथ?
एलेक्सिस विल्किंस: सिंगिंग से राजनीति तक का सफर
- 8 साल की उम्र से गाने लिखना शुरू किया।
- 2020 में पहला सिंगल Holdin' On रिलीज किया।
- iTunes कंट्री चार्ट (दुनिया के सबसे लोकप्रिय गानों की सूची) में टॉप 10 में जगह बनाई।
- रूढ़िवादी राजनीति में सक्रिय, कई रिपब्लिकन नेताओं के लिए काम किया।
- ली ग्रीनवुड, क्रिस यंग और जो निकोल्स जैसे बड़े सिंगर्स के साथ काम किया।
Kash Patel Alexis Wilkins Love Story: कैसे हुई काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस की मुलाकात?
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में दोनों की पहली मुलाकात रीअवेकन अमेरिका नाम के एक रूढ़िवादी कार्यक्रम में हुई थी। कुछ महीनों की दोस्ती के बाद, जनवरी 2023 में उन्होंने डेटिंग (Kash Patel Dating) शुरू कर दी। अब दोनों वाशिंगटन डीसी में साथ रहने की योजना बना रहे हैं।

काश पटेल ने शपथ ग्रहण समारोह में गर्लफ्रेंड का ज़िक्र किया
जब काश पटेल ने FBI निदेशक के रूप में शपथ ली, तो उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस भी समारोह में मौजूद थीं। शपथ ग्रहण के बाद अपने भाषण में उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने परिवार और दोस्तों की वजह से हूं। मेरी खूबसूरत गर्लफ्रेंड एलेक्सिस भी यहां मौजूद हैं। इसके बाद दर्शकों ने तालियां बजाईं, जिस पर पटेल ने मुस्कुराकर कहा - 'हां, मैं सहमत हूं!'

क्या काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस की जोड़ी ट्रंप की फेवरेट है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप और उनके करीबी सहयोगी इस जोड़ी को पसंद करते हैं। एलेक्सिस ने रिपब्लिकन पार्टी के हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने ट्रंप समर्थक नेताओं के प्रचार अभियानों में भी योगदान दिया। FBI निदेशक बनने के बाद भी काश पटेल की गर्लफ्रेंड राजनीतिक रूप से सक्रिय बनी हुई हैं।
क्या काश पटेल शादी करेंगे?
44 वर्षीय काश पटेल अब तक कभी शादीशुदा नहीं रहे। लेकिन, दो साल से अधिक समय से डेटिंग करने के बाद यह जोड़ी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। हालांकि, काश पटेल और एलेक्सिस विल्किंस ने अब तक शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके करीबी लोगों का कहना है कि दोनों एक गंभीर रिश्ते में हैं और जल्द ही शादी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications