Karachi Airport Explosion: पाकिस्तान में कराची एयरपोर्ट पर आतंकी हमले में मारे गये 2 चीनी नागरिक, बौखलाया चीन
Following the Karachi Airport explosion that resulted in the deaths of two Chinese citizens, China condemned the act as terrorism and called for justice. The attack, claimed by the Baloch Liberation Army, highlights ongo
Karachi Airport explosion: कराची एयरपोर्ट के बाहर हुए विस्फोट में अपने दो नागरिकों की मौत के बाद चीन ने सोमवार को इस घटना की निंदा की और इसे 'आतंकवादी हमला' बताया है। साथ ही, अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इस हमले में चार एयरपोर्ट सुरक्षा गार्ड समेत करीब 10 लोग घायल भी हुए हैं।
बयान में कहा गया, "पाकिस्तान में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं (और) दोनों देशों के निर्दोष पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने एक बयान में कहा, कि पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड के चीनी कर्मचारियों को ले जा रहे काफिले पर रात करीब 11 बजे हमला किया गया, जिसमें दो चीनी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। बयान में कहा गया है, कि पाकिस्तानी हताहत भी हुए हैं। चीनी बयान ने विस्फोट को "आतंकवादी हमला" बताया गया है और कहा गया है, कि चीन इसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस बीच, चीन ने अपराधियों को दंडित करने के लिए गहन जांच का आह्वान किया है। चीन ने वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले का दावा किया
मीडिया को ईमेल किए गए एक बयान में, अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है, कि यह विस्फोट उनके द्वारा एक वाहन-जनित तात्कालिक विस्फोटक उपकरण का उपयोग करके किया गया हमला था, जिसमें इंजीनियरों सहित चीनी नागरिक शामिल थे।
आपको बता दें, कि बीएलए अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता चाहता है। अगस्त में, इसने प्रांत में कॉर्डिनेटेड हमले किए थे, जिसमें 70 से अधिक लोग मारे गए थे। बीएलए विशेष रूप से चीनी नागरिकों और प्रोजेक्ट्स को निशाना बनाता है, खास तौर से अरब सागर पर ग्वादर के रणनीतिक बंदरगाह को। इसका कहना है, कि चीन उससे संसाधनों को हड़प रहा है। बीएलए ने इस क्षेत्र में कई चीनी नागरिकों की हत्या की है और कराची में बीजिंग के वाणिज्य दूतावास पर भी हमला कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications