सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कमला हैरिस के शपथ ग्रहण का निमंत्रण पत्र, पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। Kamala Devi Harris: अमेरिका की पहली महिला, पहली भारतवंशी और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति बनकर कमला हैरिस (Kamala Harris) ने इतिहास रच दिया है। उन्हें अमेरिका में 'फीमेल ओबामा' के नाम से भी जाना जाता है, आपको जानकार हैरानी होगी की सीनेट की सदस्य भी पहली बार कमला हैरिस ही बनीं थी। बुधवार के अमेरिकी कैपिटल हिल (American Capitol Hill) से दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देशों में एक का नया इतिहास लिखा गया। इन सबके बीच भारत में सोशल मीडिया पर शपथ ग्रहण के लिए कमला हैरिस को मिला निमंत्रण पत्र खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निमंत्रण पत्र

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ निमंत्रण पत्र

गौरतलब है कि भारतीय मूल की होने की वजह से कमला हैरिस भारत में भी काफी लोकप्रिय है, उनका पैतृक गांव तुलासेंतिरापुरम है जो तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुवरूर जिले में स्थित है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से ही कमला हैरिस को लेकर भारत में खूब चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर एक बार फिर बातें शुरू हो गई हैं। दरअसल, बहुत कम लोगों को पता है कि कमला हैरिस का पूरा नाम, कमला देवी हैरिस (Kamala Devi Harris) है।

क्या आप जानते हैं कमला हैरिस का पूरा नाम?

क्या आप जानते हैं कमला हैरिस का पूरा नाम?

शपथ ग्रहण के निमंत्रण पत्र पर भी कमला हैरिस का यही नाम लिखा है जिसको लेकर भारत में सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद भारत से भी कमला हैरिस को ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी अपने ट्विटर पर कमला हैरिस को बधाई दी है। प्रियंका ने पोस्ट के साथ कमला हैरिस के निमंत्रण पत्र की फोटो भी शेयर की है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कैप्शन में क्या लिखा?

प्रियंका चतुर्वेदी ने कैप्शन में क्या लिखा?

प्रियंका चतुर्वेदी ने कैप्शन में लिखा, 'कमला देवी हैरिस ... इस निमंत्रण कार्ड को पढ़कर बहुत खुशी हुई। राष्ट्रपति और वीपी को एक सफल पारी की बधाई। बधाई हो अमेरिका!' आपको बता दें कि कई लोगों को नहीं पता है कि कमला हैरिस अपने नाम के साथ 'देवी' लगाती हैं। ज्यादातर लोगों को उनका नाम कमला हैरिस ही मालूम है। इस बीच निमंत्रण पत्र पर कमला का पूरा नाम देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए, तो वहीं कुछ लोगों को गर्व भी महसूस हुआ।

यह भी पढ़ें: Video: उपराष्ट्रपति बनते ही कमला हैरिस के पैतृक गांव में मना जश्न, लोगों ने TV पर लाइव देखा ऐतिहासिक पल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+