Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: उपराष्ट्रपति बनते ही कमला हैरिस के पैतृक गांव में मना जश्न, लोगों ने TV पर लाइव देखा ऐतिहासिक पल

नई दिल्ली। kamla harris inauguration ceremony: अमेरिका के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा, राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने के बाद जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की और कमला हैरिस (kamla harris) ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। अमेरिकी कैपिटल में हुए ऐतिहासिक शपथ समारोह में यूएस की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने वालीं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रच दिया है। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि भारत में भी कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने का जश्न मनाया गया। तमिलनाडु के स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

Recommended Video

    Joe Biden Oath ceremony: 46वें राष्ट्रपति बने Biden, Kamala Harris उपराष्ट्रपति | वनइंडिया हिंदी
    peoples of Kamala Harris native village Celebrating as she become Vice-President of us

    सोशल मीडिया पर तमिलनाडु से एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने का जश्न मना रहे हैं। बता दें की यह वीडियो कमला हैरिस की मां के पैतृक गांव थुलेसेंद्रपुरम का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग टीवी पर लाइव कमला हैरिस के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम देख रहे हैं, इस दौरान लोगों के हाथ में कमला के पोस्टर भी दिखाई दिए। कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही स्थानीय लोगों ने तालियां बजाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

    यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति बनते ही जो बाइडेन ने किया ट्वीट, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लिखा-सेवा के लिए तैयार

    कमला हैरिस के गांव में जश्न
    आपको बता दें कि यह पहली बार है जब कोई महिला अमेरीका की उपराष्ट्रपति बनी है। उसके अलावा खास बात यह है कि कमला पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और भारतीय मूल की महिला हैं जिन्होंने यह कारनामा किया। इस अवसर पर गांव के धर्मासस्था मंदिर में पूजा भी रखी गई थी। उनके नाना पीवी गोपालन इस गांव में पैदा हुए थे और उनके परिवार ने इस मंदिर के लिए दान भी दिया है। आज उनका पैतृक गांव थुलासेंथिरापुरम पूरी तरह जश्न के माहौल में डूब गया है। गांव में आतिशबाजी की जा रही है, मिठाइयां बांटी जा रही हैं और बच्चे कमला का पोस्टर लिए घूम रहे हैं।

    गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा, 'हम लोग इतना गर्व महसूस कर रहे हैं मानो इंडिया ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत लिया हो। किसी भारतीय का अमेरीकी हो जाना आम है लेकिन किसी भारतीय का अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने हमारे गांव को मशहूर कर दिया है।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+