किस तरह के इंसान हैं ट्रंप? नस्ल पर सवाल उठाने पे भड़की कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति को दिया करारा जवाब

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस की नस्ल पर सवाल उठाया था। अब वर्तमान उपराष्ट्रपति ने दिया है उन्हें करारा जवाब। कहा वे जानती हैं कि कैसे इंसान हैं ट्रप

US President Election 2024: अमेरिका में जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आ रहा है, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों पार्टियों और उनके उम्मीदवारों के बयान तल्ख होते जा रहे हैं। पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस के पूर्वजों का अफ्रीका और भारत से संबंधों के कारण डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के नस्ल पर प्रश्न उठाया था। अब हैरिस ने उन पर जोरदार प्रत्याक्रमण किया है।

अमेरिका की वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जोरदार प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने हैरिस की नस्ल के संबंध में सवाल उठाए थे, जिस पर हैरिस ने स्पष्ट कहा कि वह ट्रंप के तौर-तरीकों को अच्छी तरह समझती हैं। वे जानती हैं कि ट्रंप कैसे इंसान हैं।

Donald Trump and Kamla Harris Face-off

हैरिस ने कहा, "मैं जानती हूं कि ट्रंप किस तरह के व्यक्ति हैं। वे हमेशा लोगों को बांटने और नफरत फैलाने की कोशिश में लगे रहते हैं। लेकिन मैं उन्हें यह साफ-साफ बता देना चाहती हूं कि मैं एक अमेरिकी हूं और मुझे अपनी नस्ल पर गर्व है।"

हैरिस ने ट्रंप की टिप्पणियों को नस्लवादी और महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप की टिप्पणी नस्लवादी और महिला विरोधी है। उन्हें लगता है कि वे लोगों को बांटकर और नफरत फैलाकर राजनीति कर सकते हैं, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि यह अमेरिका है और यहां हम लोगों को एक साथ लाने का काम करते हैं।"

हैरिस के इस पलटवार के बाद ट्रंप के समर्थकों ने उन पर निशाना साधा है, लेकिन हैरिस ने स्पष्ट किया कि वह इन सबके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि ट्रंप और उनके समर्थक मुझ पर हमले करेंगे, लेकिन मैं उन्हें यह बताना चाहती हूं कि मैं डरने वाली नहीं हूं। मैं अमेरिका की उपराष्ट्रपति हूं और मैं अपने देशवासियों के लिए डटकर खड़ी रहूंगी।"

कमला हैरिस के इस बयान ने ट्रंप और उनके समर्थकों को चुनौती देते हुए यह संदेश दिया कि अमेरिका में डायवर्सिटी और इनक्लुसिविटी अर्थात विविधता और समावेशिता की जीत होगी। उनका यह कदम सभी अमेरिकी नागरिकों को एकता और भाईचारे महत्त्व समझाने के लिए काफी है, यह देश की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। हैरिस ने यह दिखाने कि कोशिश कर रही हैं कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति होने के नाते वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभा रही हैं, साथ ही आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए वे एक बेहतर उम्मीदवार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+