'सिर्फ कमला कहिए', चुनाव प्रचार में सरनेम 'हैरिस' को क्यों हटाया, कमला हैरिस में अचानक कैसे जागा भारत प्रेम?

US Election 2024: डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर अपनी पहली रैली में कमला हैरिस जब अपने समर्थकों को संबोधित कर रही थीं, उस वक्त उनकी रैली में 'हैरिस-हैरिस' के बजाए 'कमला-कमला' के नारे लगाते हुए लोग नीले और सफेद रंग के 'कमला' के संकेत पकड़े हुए थे।

डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार की ब्रांडिंग में 'हैरिस' से 'कमला' में ये बदलाव जानबूझकर किया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन के व्हाइट हाउस की रेस से बाहर निकलने और कमला हैरिस का समर्थन करने के 48 घंटे के भीतर, डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव अभियान ने अपने सोशल मीडिया को 'बाइडेन मुख्यालय' से 'कमला मुख्यालय' में बदल दिया है।

US Election 2024

लेकिन सवाल ये है, कि आखिर कमला हैरिस ने 'कमला' शब्द पर ज्यादा फोकस क्यों किया है और 'हैरिस' को उन्होंने क्यों नजरअंदाज कर दिया है।

कमला शब्द एक भारतीय सांस्कृतिक नाम है, जो उनकी मां से उन्हें मिला है। जबकि, हैरिस उपनाम उन्हें उनके पिता से मिला है।

ऐसा माना जा रहा है, कि कमला हैरिस ने मतदाताओं के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाने के लिए अपने राष्ट्रपति अभियान में अपना पहला नाम 'कमला' अपनाया है। 'हैरिस' से 'कमला' में बदलाव करके और अपने अभियान के सोशल मीडिया को ब्रांड करके, वह खुद को सुलभ और भरोसेमंद शख्स के रूप में पेश करना चाहती हैं।

बाइडेन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद, एक्स पर उनके रैपिड रिस्पॉन्स पेज, 'बाइडेनएचक्यू' को बदलकर 'कमला एचक्यू' कर दिया गया है। यह अब उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के राष्ट्रपति अभियान के लिए आधिकारिक रैपिड रिस्पॉन्स पेज है।

पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बराक और मिशेल ओबामा ने उनका समर्थन किया, तो उनकी चुनाव कैम्पेन टीम ने इसे "ओबामा ने कमला को फोन किया" के रूप में प्रचारित किया, वहीं उनके रनिंग मेट मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ के साथ एक सेल्फी में "कमला और कोच" लिखा हुआ था।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होने वाला है, और कमला हैरिस ने, डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मतदाताओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर ली है।

आपको बता दें, कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस उप-राष्ट्रपति बनी थीं और इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला, पहली अश्वेत अमेरिकी और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनीं थीं। वह एक भारतीय-अमेरिकी राजनीतिज्ञ हैं।

कहीं भारत से तो नहीं उमड़ा है प्यार?

कमला हैरिस की चुनाव अभियान टीम ने मतदाताओं के साथ ज्यादा व्यक्तिगत संबंध बनाने के लिए उनके पहले नाम को अपनाया है। हालांकि, इस कदम ने बहस छेड़ दी है। उनके आलोचकों के मुताबिक, उनके पहले नाम का उपयोग करना अक्सर उन्हें नीचा दिखाने की रणनीति के रूप में देखा जाता है, जो कि 2016 में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ अभियान में देखा गया था।

डोनाल्ड ट्रम्प, अकसर कमला हैरिस के नाम का गलत उच्चारण करते हैं, और अक्सर उन्हें निशाना बनाके लिए जाति और लिंग-आधारित रणनीति का उपयोग करते हैं, अक्सर उन्हें "पागल कमला" कहते हैं। कई रिपब्लिकन नेता, वर्षों से इस शब्द का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में, जब डेविड पर्ड्यू ने जॉर्जिया सीनेट की रेस के दौरान उनके नाम का मजाक उड़ाया, तो डेमोक्रेट नाराज हो गए थे। लेकिन इस बार डेमोक्रेट ने अपने विरोधियों पर इसी रणनीति से पलटवार करने का फैसला किया है।

इसके अलावा, एक्सपर्ट्स का कहना है, कि पहले नाम कमला को आगे कर उनकी चुनाव अभियान टीम ने साफ कर दिया है, कि उनकी जातीयता छिपाई नहीं जा रही है, बल्कि वो गर्व से अपनी जातीयता स्वीकार कर रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पिछली रैलियों में कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा था, कि 'कमला हैरिस खुद को भारतीय क्यों नहीं बताती हैं?'

लिहाजा, मतदाताओं के बीच जाने में किसी भी तरह की झिझक को खत्म करने के लिए इस रणनीति को अपनाया गया है। और ऐसा करने से वो भारतीय समुदाय के बीच भी अपनी भारतीय मूल के आधार पर जुड़ सकती हैं, जो अमेरिकी इलेक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+