Kailasa Ambassador at UN: 'हाथ में नित्यानंद का टैटू, सिर से पांव तक सोने में सजी', कौन है राजदूत विजयप्रिया?
धर्मगुरु नित्यानंद की कैलासा प्रतिनिधि विजयप्रिया नित्यानंद अपने रूप औऱ श्रृंगार की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। वो वाशिंगटन में रहती हैं और नित्यानंद को अपना गुरु कहती हैं।

Who is Vijayapriya Nithyananda?: धर्मगुरु नित्यानंद का नाम लेते ही आंखों के सामने से कई विवाद गुजर जाते हैं, उनके ऊपर महिलाओं के यौन शोषण जैसे कई घृणित आरोप लगे हैं। फिलहाल वो देश से बाहर हैं लेकिन उनके यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ 'कैलासा' (USK) के महिला प्रतिनिधियों की वजह से वो फिर से जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं और लोग उनके और उनके प्रतिनिधियों के बारे में बहुत सारे सवाल कर रहे हैं। दरअसल पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में नित्यानंद के कैलासा के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया, इस बैठक की फोटो खुद नित्यानंद के Twitter अकाउंट से शेयर की गई है, जो कि वायरल हो रही है।

विजयप्रिया नित्यानंद को देखकर हर कोई हैरान
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र की All Women Delegation की बैठक में कैलास की प्रतिनिधि के तौर पर विजयप्रिया नित्यानंद शामिल हुईं, जिन्होंने सांस्कृतिक अधिकारों की समिति में गुरु नित्यानंद को लेकर बहुत सारी बातें कहीं और उनकी सुरक्षा की मांग की।
दाहिने हाथ में नित्यानंद का 'टैटू'
खास बात विजयप्रिया नित्यानंद का पहनावा और लुक रहा, बला की खूबसूरत विजयप्रिया सिर से पांव तक गहनों से सजी थीं और यही नहीं उनके दाहिने हाथ पर नित्यानंद का 'टैटू' भी था। जब उन्होंने सिल्क की गोल्डन साड़ी और सिर पर पगड़ी बांधकर नित्यानंद के लिए स्पीच देना शुरू किया तो हर कोई हैरान रह गया इसलिए उनकी तस्वीरें ट्रेंड करने लग गईं और लोग उनके बारे में जानने के लिए बेकरार हो गए।

विजयप्रिया अमेरिका में रहती हैं
आपको बता दें कि United Nations की बैठक में विजयप्रिया नित्यानंद ने खुद को 'कैलासा' का राजदूत कहा और नित्यानंद के प्रोटेक्शन की मांग की। मालूम हो कि विजयप्रिया अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने मैनिटोबा यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्नातक किया है, उन्हें अंग्रेजी, फ्रेंच और हिंदी भाषा का बखूबी ज्ञान है।

सोशल प्लेटफार्म पर काफी चर्चित
वो मैनिटोबा यूनिवर्सिटी की डीन ऑनर लिस्ट में भी रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली विजयप्रिया नित्यानंद खुद को नित्यानंद की शिष्या बताती हैं, फिलहाल वो वाशिंगटन में रहती हैं और कैलासा को संचालित करने में उनका अहम योगदान है।

भारत सरकार की प्रतिक्रिया नहीं आई
हालांकि UN की बैठक में कैलासा के प्रतिनिधियों के शामिल होने पर भारत सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि नित्यानंद पर कई नाबालिग और बालिग महिलाओं के रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप है। हालांकि उसने हमेशा अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को निराधार और गलत बताया है।

इक्वाडोर के island पर 'कैलासा' की स्थापना
वो इंडिया से भागकर इक्वाडोर चला गया था लेकिन इस बात की पुष्टि कभी भी इक्वाडोर ने नहीं की, बल्कि इसी के एक island पर उसने 'कैलासा' की स्थापना की है।
'कैलासा' में महिलाओं की संख्या बहुतायत में
मालूम हो हिमालय के पर्वत का नाम कैलाश है, जो कि भगवान शिव का निवास स्थल माना जाता है। 'कैलासा' में महिलाओं की संख्या बहुतायत में हैं। नित्यनांद अब पब्लिकली मीटिंग नहीं करते हैं और ना ही बयान देते हैं, उनके बयान और विचार केवल सोशल मीडिया पर प्रसारित होते रहते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications