Justin Trudeau: जस्टिन ट्रूडो को देना पड़ेगा इस्तीफा? दो तिहाई से ज्यादा कनाडाई हुए खिलाफ, उल्टी गिनती शुरू

Justin Trudeau News: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ पार्टी में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है, कि दो तिहाई से ज्यादा कनाडाई लोगों का मानना ​​है, कि जस्टिन ट्रूडो को कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

कनाडा में अक्टूबर 2025 तक संसदीय चुनाव होने हैं। हालांकि, ट्रूडो की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी में कलह और विद्रोह उनकी सरकार में वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काम करने वाली क्रिस्टिया फ़्रीलैंड के इस्तीफे के बाद खुलकर सामने आ गया है। और रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद एक आंतरिक बैठक में एक तिहाई लिबरल सांसदों ने ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की थी।

justin-trudeau

जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ कनाडा में भारी गुस्सा

नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लेगर की तरफ से किए गए सर्वेक्षण में पाया गया है, कि 69 प्रतिशत कनाडाई लोगों को लगता है कि जस्टिन ट्रूडो को इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि ट्रूडो अब देश में काफी ज्यादा अलोकप्रिय हो गये हैं, लेकिन समस्या सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं है। सर्वेक्षण में पाया गया है, कि 72 प्रतिशत कनाडाई लोगों ने कहा है, कि वे जस्टिन ट्रूडो की पूरी सरकार को ही नापसंद करते हैं।

ये सर्वे ऐसे समय में आया है, जब लिबरल पार्टी के अंदर जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ विद्रोह काफी ज्यादा बढ़ गया है और उनकी अप्रूवल रेटिंग काफी ज्यादा खराब हो चुका है। स्थिति इतनी खराब है, कि ऐसी खबरें तक आई हैं, कि ट्रूडो अपनी स्थिति को और खराब होने से बचाने के लिए अचानक चुनाव कराने की मांग कर सकते हैं।

विपक्ष की भूमिका भी खो सकती है ट्रूडो की पार्टी

जस्टिन ट्रूडो के नकारेपन की वजह से उनकी लिबरल पार्टी के खिलाफ लोगों में इस कदर गुस्सा बढ़ गया है, कि एक्सपर्ट्स जस्टिन ट्रूडो को अपनी लिबरल पार्टी के ऊपर एक बोझ बता रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है, कि जस्टिन ट्रूडो जब तक देश की सत्ता में बने रहेंगे, उनकी पार्टी की स्थिति उतनी ही ज्यादा खराब होती जाएगी।

सीबीसी न्यूज के पोल ट्रैकर के लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, कंजर्वेटिव पार्टी को 44 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त है, जबकि ट्रूडो की लिबरल्स को सिर्फ 20.9 प्रतिशत लोगों का ही समर्थन मिला है। लेकिन, सबसे दिलचस्प बात ये है, कि खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह की न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) को 19 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिल रहा है और वो जस्टिन ट्रूडो की पार्टी से ठीक पीछे है।

इसका मतलब यह है कि, अगर लोग ओपिनियन पोल के मुताबिक ही वोट करते हैं, तो जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी संसद में विपक्ष की भूमिका भी खो सकती है। अगर लिबरल्स का प्रदर्शन पोल के अनुसार खराब रहा, तो ब्लॉक क्यूबेकॉइस या एनडीपी के पास विपक्ष का नेतृत्व करने के बेहतर मौका हो सकता है।

आज की स्थिति के मुताबिक, कनाडा के 337 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में लिबरल के पास 153 सांसद हैं, कंजर्वेटिव के पास 120, एनडीपी के पास 25 और ब्लॉक क्यूबेकॉइस के पास 33 सांसद हैं।

ट्रूडो लंबे समय से एनडीपी के समर्थन से अल्पमत सरकार चला रहे हैं। सितंबर में, एनडीपी ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है और जस्टिन ट्रूडो की सरकार संकट में आ गई है। अब अगर संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है, तो ट्रूडो की सरकार गिर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+