Trump arraignment: कोर्टरूम में वीडियोग्राफी पर लगी रोक, जज बोले- हम कोई रिस्क नहीं ले सकते
एडल्ट स्टार को पैसे देने के मामले में डोनाल्ड ट्रम्प आज मैनहट्टन कोर्ट में सरेंडर करेंगे। उनके वकीलों ने कोर्ट रूम में कैमरा ले जाने की अनुमति और वीडियोग्राफी का विरोध किया है। जज ने उनकी मांग आशंकि रूप से मान ली है।

Image: ANI
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एडल्ट अभिनेत्री को चुप रहने के लिए पैसा देने के आरोपों से जुड़े आपराधिक मामले में अदालत में पेश होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। उन्हें मंगलवार यानी कि आज अदालत में पेश होना है। इस बीच न्यूयॉर्क स्थित मैनहेटन कोर्ट के एक न्यायाधीश ने फैसाल सुनाते हुए ये आदेश दिया है कि कोर्ट रूम में किसी भी वीडियो कैमरे की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान कुछ मुट्ठी भर फोटोग्राफरों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
कुछ पत्रकारों को ही मिलेगी अनुमति
न्यूयॉर्क के न्यायाधीश जुआन मर्चेन ने सोमवार रात फैसला सुनाते हुए कहा कि कुछ फोटोग्राफरों को ही कोर्ट रूप में तस्वीरें लेने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान किसी को भी वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प की कानूनी टीम ने सोमवार को न्यायाधीश से आग्रह किया था कि वे वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और रेडियो कवरेज की अनुमति न दें। इसकी वजह से अदालत में सर्कस जैसा माहौल बन जाएगा।
कुछ मिनट तक तस्वीरें लेने की अनुमति
इसके बाद अदालत ने ये फैसला सुनाया। फैसले के मुताबिक कार्यवाही शुरू होने से पहले स्टिल फोटोग्राफर्स के 5 ग्रुप को कुछ मिनट तक फोटोज खींचने की इजाजत दी जाएगी। इस दौरान अदालतों में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं होगी। न्यायधीश जुआन मर्चेन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अमेरिका में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति पर आपराधिक चार्ज लगाए जाएंगे। ऐसे में हम किसी विवाद का रिस्क नहीं ले सकते हैं।
राष्ट्रपति पर लगे चार्ज का होगा खुलासा
पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर सवा दो बजे (भारतीय समयानुसार रात पौने बारह बजे) न्यायाधीश जुआन मर्चेन के सामने पेश होंगे। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में ट्रम्प के अटॉर्नी के हवाले से कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति अपराध स्वीकार नहीं करेंगे। सुनवाई के दौरान ट्रम्प पर कौन से चार्ज लगे हुए हैं इसका भी खुलासा होगा। ऐसी संभावना जताई की जा रही है कि सुनवाई के बाद ट्रम्प बेल पर छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद वो फ्लोरिडा वापस लौट जाएंगे।
ट्रम्प पर करीब 30 मामले!
AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प पर कम से कम एक गंभीर आरोप से जुड़ा चार्ज लगाया जाएगा। इसके अलावा कुछ दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रम्प के अभियोग में करीब 30 मामले हैं। ये सभी 2016 के चुनाव के दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए भुगतान से जुड़े हैं। डोनाल्ड ट्रंप पर चोरी से 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान करने का आरोप है, जिसको लेकर न्यूयॉर्क अटॉर्नी ने उनके खिलाफ मुकदमे की जांच की थी और फिर कोर्ट ज्यूरी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मामलों में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications