जर्नलिस्ट रमनदीप सिंह सोढ़ी दुबई में बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ पंजाबी डायस्पोरा अवॉर्ड से सम्मानित
यूएई में दुबई इंटरनेशल बिजनेस अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इसे पिक्सी जॉब एंड पंज दरिया यूके की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान वरिष्ठ पंजाबी पत्रकार रमनदीप सिंह सोढ़ी को बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ पंजाबी डायस्पोरा के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
रमनदीप सिंह सोढ़ी जग बाणी के वरिष्ठ पत्रकार हैं। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले सोढी को कनाड़ा में ग्लोबल प्राइड पंजाबी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दुनिया के कई देश कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके, दुबई, न्यूजीलैंड में रमनदीप सिंह सोढी पंजाबी मातृभाषा में पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को जानकारी पहुंचाते हैं। उनका लोकप्रिय शो नेता जी सत श्री अकाल, जनता दी साथ पंजाबी प्रवासियों में बेहद लोकप्रिय शो है।
सोढ़ी को उनकी बेबाक , ईमानदार, पारदर्शी, निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। पंजाबी डिजिटल मीडिया पर वह काफी लोकप्रिय हैं, यहां उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है। जिस तरह से पंजाबी मातृभाषा की सोढ़ी ने सेवा की है उसे देखते हुए उन्हें पंजाबी डायस्पोरा के सर्वश्रेष्ठ पत्रकार पुरस्कार से नवाजा गया है।
पुरस्कार मिलने पर सोढी ने कहा मैं पिक्सीजॉब और पंज दरिया का बहुत आभारी हूं। इस दौरान उन्होंने तमाम मुख्य अतिथियों का भी धन्यवाद किया और कहा कि दुबई मेरी पसंदीदा जगह रही है।
सोढ़ी कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं बल्कि पूरे पंजाब केसरी ग्रुप का है। इस ग्रुप ने मुझे यह अवसर दिया, इसके लिए मैं आभारी हूं। उन्होंने विशेष रूप से अपनी पत्नी संदीप कौर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने माता-पिता का भी आभारी हूं, जो मेरी इस सफलता से बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications