Panama Paper Leaks को सामने लाने वाली पत्रकार डैफनी कैरुआना गलिजिया की बम धमाके में मौत
पनामा पेपर लीक्स को सामने लाने वाली पत्रकार डैफनी कैरुआना गलिजिया की बम धमाके में मौत हो गई है। उनकी मौत माल्टा में हुए बम धमाके में हुई है। उन्होंने जो दस्तावेज अपने ब्लॉग के जरिए लीक किए थे उसे पढ़ने वालों की संख्या उनके देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार से भी कहीं ज्यादा थी।
नई दिल्ली। पनामा पेपर लीक्स ने दुनियाभर के बड़े-बड़े नेताओं के बारे में बड़े खुलासे किए थे, लेकिन इस लीक के पीछे जिस जर्नलिस्ट का हाथ था जिसने दुनियाभर की राजनीतिक और उद्योग घरानों को हिलाकर रख दिया था, उसकी हत्या कर दी गई है। पनामा पेपर लीक्स को सामने लाने वाली पत्रकार डैफनी कैरुआना गलिजिया की बम धमाके में मौत हो गई है। उनकी मौत माल्टा में हुए बम धमाके में हुई है। उन्होंने जो दस्तावेज अपने ब्लॉग के जरिए लीक किए थे उसे पढ़ने वालों की संख्या उनके देश के सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबार से भी कहीं ज्यादा थी।
सोमवार की दोपहर को गलीजिया की कार पर धमाका किया गया, जिसमें उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और इसका मलबा पास के मैदान में चारो ओर फैल गया। उनकी पहचान विकिलीक्स की तरह से एक महिला के विकीलीक्स की तरह से हो गई थी। उन्होंने हाल ही में माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट और उनके दो करीबियों के बारे में बड़ा खुलासा किया था। हालांकि गलीजिया पर हमले की अभी तक किसी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन माल्टा के राष्ट्रपति मरी लुइस कोलेरो प्रका ने शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के बाद मैं लोगों से अपील करता हूं शांति बनाए रखे, जब देश इस घटना से चकित है, उस वक्त मेरे पास शब्द नहीं हैं, लिहाजा आप लोग भी किसी तरह का फैसला नहीं दे और शांति बनाए रखें।
इस धमाके के बाद आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में मस्कट ने कहा कि सभी लोग जानते थे कि कैरुआना गलीजिया मेरी काफी कट्टर विरोधी थीं। वह ना सिर्फ राजनीतिक तौर पर बल्कि व्यक्तिगत पर इस हमले को सही नहीं ठहरा सकती हैं, कोई भी इस घटना को सही नहीं कह सकता है, यह एक वीभत्स हमला है। उन्होंने कहा कि हमले की जांच में एफबीआई भी पहुंच रही है।
इसे भी पढ़ें-Panama Papers Leaks: नवाज के दामाद सफदर गिरफ्तार, कोर्ट के सामने पेश होंगी मरियम













Click it and Unblock the Notifications