भारत और मलेशिया के ज्वॉइंट सैन्य अभ्यास 'हरिमउ शक्ति' शुरू
कुआलालंपुर। भारत-मलेशियाई रक्षा सहयोग के एक हिस्से के रूप में कुआलालंपुर में वार्डिबर्न आर्मी कैंप में एक 'हरिमउ शक्ति' 2018 नाम से एक संयुक्त अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। भारतीय और मलेशियाई सेनाओं ने सोमवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक,मलेशियाई थलसेना की रायल रेंजर रेजीमेंट के कमांडिग अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल इरवान इब्राहीम ने भारतीय सैन्य टुकड़ी का स्वागत किया और उम्मीद जाहिर की कि भारतीय और मलेशियाई सेनाओं के बीच परस्पर लाभजनक साझा युद्धाभ्यास सफलता से सम्पन्न होगा।

भारत और मलेशिया के बीच दो सप्ताह तक चलने वाले अभ्यास का पहला चरण भारतीय सैन्य टुकडी द्वारा मलयेशियाई सेना को रेजीमेंटल ध्वज के सौंपने के साथ शुरु हुआ। यह इस बात का प्रतीक था कि दोनों सैन्य टुकड़ी एक कमांडर के तहत विलय कर गईं।
दोनों पक्षों के सैनिकों को अभ्यास की रुपरेखा और कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। पहले दिन के मेलजोल के बाद दोनों पक्षों के बीच वालीबाल मैच का भी आयोजन हुआ जिसमें कड़ी होड़ के बाद भारतीय टीम की जीत हुई।
संयुक्त अभियान संयुक्त राष्ट्र (संयुक्त राष्ट्र) के संबंध में काउंटर विद्रोह और आतंकवाद विरोधी सामरिक और तकनीकी कौशल में सुधार करने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान दोनों सेनाएं आपस में सहयोगी भूमिका में तालमेल से लड़ने के लिये एक दूसरे के गुर सीखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications