जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल रोका, एक मरीज के बीमार होने के बाद कंपनी ने लिया फैसला
वॉशिंगटन। कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी अमेरिका की कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि कोरोना की वैक्सीन ट्रायल के दौरान एक व्यक्ति जिसे वैक्सीन दी गई है, वह बीमार पड़ गया है, जिसके चलते फिलहाल कोरोना की वैक्सीन के ट्रायल को रोका जा रहा है। जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने बयान में कहा है कि हमने अपनी वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल की सभी खुराक को फिलहाल के लिए रोक दिया है, फेज-3 में इंसेंबल ट्रायल को भी रोक दिया गया है। एक मरीज शोध के दौरान बीमार पड़ गया है और उसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। कंपनी की ओर से ट्रायल रोके जाने के बाद अब लोग ऑनलाइन इसमे हिस्सा लेने के लिए खुद को रजिस्टर नहीं करा सकते हैं। बता दें कि अभी तक तकरीबन 60 हजार लोगों ने क्लीनिकल ट्रायल के लिए खुद को रजिस्टर कराया था।
Recommended Video

जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से कहा गया है कि गंभीर प्रतिकूल घटनाएं यानि एसएई किसी भी नैदानिक अध्ययन का अहम हिस्सा होती हैं। कंपनी के दिशानिर्देश हमे फिल इस ट्रायल को रोकने की अनुमति देते हैं, हमे इस बात का पता लगाना होगा कि आखिर मरीज किस वजह से बीमार पड़ा, हम उसका अध्ययन कर रहे हैं। बता दें कि कंपनी ने 3 सितंबर को अमेरिका और दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया था, तकरीबन 200 वेबसाइट पर 60 हजार से अधिक वॉलंटियर ने खुद को इसके लिए रजिस्टर किया था। अमरिका के अलावा जॉनसन एंड जॉनसन अर्जेंटीन, ब्राजील, चिली, कोलंबिया, मैक्सिको, पेरू और दक्षिण अफ्रीका में इस वैक्सीन का ट्रायल कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications