John Tinniswood: दुनिया के सबसे वृद्ध शख्स जॉन टिनिस्वुड, जिनका 112 साल में हुआ निधन
John Tinniswood: दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड की निधन गया। उन्होंने 112 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। टिनिस्वुड का जन्म वर्ष 1912 में हुआ था। सबसे अधिक उम्र के शख्स होने का उनके पास विश्व रिकॉर्ड था। उनका नाम गिनीव वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। टिनिस्वुड आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेनेजुएला के 114 साल के जुआन विसेंट परेज के पास था, जिनकी पिछले साल मौत हो गई। माना जा रहा था कि जुआन की मौत के बाद यह रिकॉर्ड जापान के 112 साल के गिसाबुरो सोनोबे के पास जाएगा।
जॉन का जन्म 26 अगस्त 1912 को लिवरपूल में हुआ था। यह वही साल था जब टाइटैनिक डूब गया। 5 अप्रैल 2024 तक जॉन की सही उम्र 111 साल 223 दिन है। 111 साल की उम्र में जॉन परदादा हैं और वर्तमान में वह साउथपोर्ट के एक केर होम में रहते हैं। केयर होम के कर्मचारियों का कहना है कि जॉन को बातचीत करना पसंद है। गिनीज के साथ एक इंटरव्यू में टिनिसवुड ने कहा, 'आप या तो लंबे समय तक जीवित रहते हैं या कम समय तक जीवित रहते हैं। लेकिन इस बारे में आप कुछ नहीं कर सकते हैं।'

करियर
जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एकाउंटेंट और ऑडिटर के रूप में रॉयल आर्मी पे कोर के भीतर एक प्रशासनिक भूमिका निभाई। इसके अलवा वे रसद कार्यों में भी शामिल थे। फंसे हुए सैनिकों का पता लगाना और भोजन का प्रबंध करना उनकी ड्यूटी थी। इस दौरान उनकी मुलाकात महिला नी रॉबर्ट्स से हुई। दोनों ने बीच प्यार हुआ और उन्होंने 1942 में शादी कर ली।
परिवार
टिनिसवुड की एक संतान सुसान है, जिका जन्म 1943 में हुआ। 1972 में सेना से रिटायर होने से पहले टिनिसवुड ने रॉयल मेल और शेल-मेक्स और बीपी के लिए एकाउंटेंट के रूप में काम किया। शादी के 44 साल बाद 1986 में टिनिसवुड की पत्नी ब्लोडवेन की फेफड़ों के कैंसर के चलते मौत हो गई।
Shashi Ruia: Essar ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांसें












Click it and Unblock the Notifications