कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका का दखल से इनकार, कहा दोनों देश बातचीत के जरिए ढूढें हल

इस्लामाबाद। अमेरिका फॉरेन सेक्रेटरी जॉन कैरी ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को निराश करने वाला बयान दिया है। कैरी ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान को साथ बैठकर बात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का हल शांति से दोनों देश ही निकाल सकते हैं

john kerry

पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर हमेशा से ही अमेरिका के हस्तक्षेप की की अपेक्षा करता है। लेकिन एक बार फिर से जिस तरह से कैरी ने पाक की उम्मीदों को झटका दिया है वह पाक के लिए निराशा भरा हो सकता है।

कश्मीर मुद्दा भारत पाक शांति से सुलझाएं
जॉन केरी ने कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि इस मुद्दे पर दोनों देशों को इतिहास की कटुता को भूलकर बातचीत के जरिए इसका हल निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मुद्दा है जिसपर दोनों देशों को ही आपस में मिल बैठकर बात करने की जरूरत है।

कैरी ने यह भी कहा कि कश्मीर पर दोनो देशों को अपने मतभेद भूलने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि सीमा पर दोनों देशों के बीच चल रहा तनाव चिंता का विषय है। अमेरिका, भारत-पाक के बीच सीमा पर चल रहे तनाव पर नजर बनाये हुए है साथ ही उम्मीद करता है कि दोनों देश बातचीत के जरिये इस तनाव को कम कर सकते हैं।

भारत करे बातचीत की शुरुआत
पाकिस्तान के विदेश मंत्री सरताज अजीज ने कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत ने बातचीत को रद्द किया है। ऐसे में भारत को ही फिर से बातचीत शुरु करनी होगी। अजीज ने कहा कि भारत कश्मीर के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता, वह इस मुद्दे को टालना चाहता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के नेताओ से पाक के नेताओं की बातचीत एक परंपरा के अनुसार होती आयी है। ऐसे में इस वजह से वार्ता रद्द करना भारत की गलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+