चीन के सामने गिड़गिड़ाकर John Cena ने मांगी माफी, हॉलीवुड स्टार ने ताइवान को बताया था देश
जॉन सीना ने अपने चीन के फैन्स से माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने ताइवान को एक देश बताकर बड़ी गलती कर दी है।
वॉशिंगटन, मई 26: रेसलिंग की दुनिया में नाम बनाकर एक्टिंग की दुनिया में मुकाम बनाने वाले अमेरिकी एक्टर जॉन सीना चीन के सामने घुटनों पर आ गये और गिड़गिड़ाकर चीन से माफी मांगी है। उनकी फिल्म का चीन में बायकॉट नहीं किया जाए, उनकी फिल्म के खिलाफ चीन में गुस्सा ना भड़के, इसलिए हॉलीवुड स्टार ने ताइवान की अस्तित्व से ही समझौता कर लिया। फिल्म में बड़े बड़े एक्शन सीन करने वाले जॉन सीना चीन के सामने एक बार नहीं, कई बार गिड़गिड़ाकर माफी मांगी है, जिसके बाद जॉन सीना की काफी आलोचना की जा रही है।

जॉन सीना ने माफी मांगी
जॉन सीना ने अपने चीन के फैन्स से माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने ताइवान को एक देश बताकर गलती कर दी है। जॉन सीना विश्व के सबसे बड़े सिनेमा बाजार से बैर मोल नहीं लेना चाहते थे। इस वक्त जॉन सीना की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस-9 सिनेमाघरों में है और वो अलग अलग देश जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। और पिछले दिनों जॉन सीना अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए ताइवान गये थे, जहां उन्होंने ताइवान को अलग देश बताया था। जिसके बाद जॉन सीना से चीन के लोग नाराज हो गये थे।

चीन से डरे जॉन सीना
ताइवान को चीन अपना हिस्सा मानता है और दावा करता है कि एक दिन ताइवान का चीन में शामिल होकर रहेगा। चीन के प्रेशर की वजह से ही कई देशों ने अभी तक ताइवान को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है। वहीं, ताइवान को लेकर चीन पिछले कई महीनों से काफी आक्रामक है। लिहाजा, ताइवान को अलग देश बताने पर जॉन सीना के खिलाफ चीन में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चीन की सोशल मीडिया वीबो पर जाकर चीन के लोगों से कई बार माफी मांगी है। अमेरिकन रेसलर ने माफी मांगते समय ये भी ध्यान नहीं रखा है कि ताइवान को लेकर अमेरिका का स्टैंड क्या है और चीन की तानाशाही विश्व को किस तरह से युद्ध के दलदल में धकेल रही है।
चीन के सामने गिड़गिड़ाए
जॉन सीना ने चीनी भाषा में वीडियो जारी करते हुए कहा है कि 'मैंने फास्ट एंड फ्यूरियस-9 के लिए बहुत सारे इंटरव्यू दिए हैं और मैंने अपने पिछले इंटरव्यू के दौरान एक गलती कर दी थी।' जॉन सीना अपने इस वीडियो में दोबारा ताइवान का नाम तक नहीं लेते हैं। आगे जॉन सीना कहते हैं 'मैं निश्चित तौर पर ये कहना चाहता हूं, जो काफी महत्वपूर्ण है कि मैं चीन से बहुत प्यार करता हूं और चीन का सम्मान करता हूं। मैं अपनी गलती के लिए आपसे बहुत बहुत बहुत माफी मांगता हूं। मुझे माफ कर दें'। जॉन सीना के इस माफी नामा को चीन में काफी देखा जा रहा है और अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और इस वीडियो को चीन में काफी शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि फास्ट एंड फ्यूरियस-9 21 मई को चीन में रिलीज किया गया है। वहीं, जॉन सीना के माफीनामे के बाद भी चीन के लोग पिघलने के लिए तैयार नहीं हैं।
चीन में जॉन सीना का मजाक
जॉन सीना ने चीन के लोगों से माफी मांग ली है लेकिन चीन के लोग जॉन सीना को माफी देने के मूड में नहीं हैं। अब चीन के लोग जॉन सीना से मांग कर रहे हैं कि वो ताइवान को चीन का अभिन्न अंग बताएं। चीन के कई सोशल मीडिया ने जॉन सीना के वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा है कि 'ताइवान को चीन का हिस्सा बताएं अन्यथा आपका माफी नामा स्वीकार नहीं होगा'। वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 'अमेरिकी लोगों के पास कोई जानकारी नहीं होती है,'।

अमेरिका में जॉन सीना का विरोध
वहीं जॉन सीना के माफीनामे के बाद अमेरिकन्स में काफी गुस्सा है और अमेरिकन नेताओं ने कहा है कि 'जॉन सीना ने अपनी फिल्म के लिए बीजिंग के सामने घुटने टेक दिए हैं'। रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर मार्को रूबियो ने जॉन सीना के माफीनामा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'एक ऐसा देश जहां चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी कंट्रोल करना चाहती है, वहां एक अमेरिकी ने जो बयान दिया है वो भविष्य के लिए एक खतरा है'। आपको बता दें कि चीन अपनी बाजार का डर दिखाकर पिछले कुछ सालों से अलग अलग कंपनियों और एक्टर्स को ब्लैकमेल करने लगा है। हॉलीवुड फिल्मों के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है और अगर चीन में हॉलीवुड फिल्मों का बहिष्कार हो जाता है तो हॉलीवुड फिल्मों की सूरत ही बदल जाएगी। इससे पहले सुपरस्टार टॉम क्रूज ने भी अपनी फिल्म से ताइवान का झंडा हटा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications