Joe Biden Trips: US वायुसेना एकेडमी में लड़खड़ाए 80 साल के राष्ट्रपति, धड़ाम से गिरते ही सहमी पब्लिक, VIDEO
Joe Biden Trips: 80 साल की आयु में अमेरिकी प्रशासन का दारोमदार संभाल रहे जो बाइडेन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे पहले एक विमान में चढ़ते समय बाइडेन तीन बार फिसले थे।

Joe Biden Trips: कोलोराडो में अमेरिकी वायुसेना एकेडमी में कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन धड़ाम से गिर पड़े। सैन्य अधिकारी को सम्मानित करने के बाद बाइडेन जैसे ही अपनी बाईं तरफ बढ़े, उनका पैर लड़खड़ा गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति की सिक्योरिटी में मुस्तैद अधिकारियों ने तत्काल बाइडेन को सहारा दिया और उन्हें उनकी सीट तक ले गए। रिपोर्ट के अनुसार 80 साल के बाइडेन सेहत से जुड़ी परेशानी से भी जूझ रहे हैं।
हालांकि सेहत के बारे में खुद राष्ट्रपति की तरफ से जारी कोई खास जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी मी़डिया सीएनएन ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना अकादमी में अंतिम डिप्लोमा देने के बाद बाइडेन सैंडबैग पर गिर गए।
वायरल वीडियो के आधार पर लोगों का मानना है कि उन्हें अधिक चोट नहीं आई है। गिरने के बाद बाइडेन सिक्योरिटी ऑफिशियल्स की मदद से फौरन उठे और वापस अपनी सीट पर चले गए। वीडियो में उन्हें ठीक देखा गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, स्टैंड में बाइडेन को बिना किसी सहारे के चलते हुए देखा गया था। समारोह के समापन पर अमेरिकी राष्ट्रपति मुस्कुराते हुए अपने वाहन की ओर दौड़ते हुए भी दिखे।
सीएनएन के अनुसार, ट्रिपिंग प्रकरण में व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर रहा, गिरने के बावजूद राष्ट्रपति ठीक हैं। बाइडेन ने लड़खड़ाने से पहले अकादमी के स्नातकों को संबोधित किया था। उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और 90 मिनट से अधिक समय तक खड़े रहकर प्रमाण पत्र वितरित किए।
सीट पर लौटते समय बाइडेन को ठोकर लगी और वह गिर पड़े। राष्ट्रपति अपने दाहिने कूल्हे पर गिरे। फिर अपने दाहिने हाथ औऱ सुरक्षाकर्मियों के सहारे से बाइडेन खड़े हो गए। सवाल किए जाने पर राष्ट्रपति चुप रहे।
दो सीक्रेट सर्विस कर्मी और एक वायु सेना अकादमी प्रशासक उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने बिडेन की बाहों को पकड़कर उन्हें फिर से खड़ा होने में मदद की। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन ने इशारे से ठेस लगने का संकेत भी दिया।
खबरों के अनुसार, जिस प्लेटफॉर्म पर बाइडेन खड़े थे, उसके करीब सैंडबैग लगाए गए थे। संचार निदेशक बेन लाबोल्ट ने ट्वीट किया, "वह ठीक हैं। जब वह हाथ मिला रहे थे तो मंच पर रेत से भरा बोरा था।"
गिरने के एक घंटे बाद बाइडेन कोलोराडो से रवाना हो गए। 80 साल के बाइडेन देश के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। बाइक चलाते समय गृह राज्य डेलावेयर में भी बाइडेन का संतुलन बिगड़ा था। एयर फ़ोर्स वन में सवार होने के दौरान भी बाइडेन सीढ़ियों पर लड़खड़ाते दिखे थे।












Click it and Unblock the Notifications