व्लादिमीर पुतिन से जो बाइडेन ने की बात, बोले अगर यूक्रेन पर हमला होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे

वॉशिंगटन, 13 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। जिस तरह से यूक्रेन की सीमा पर रूसी सेना का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है उसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने चिंता जाहिर की है। पुतिन से बातचीत के दौरान बाइडेन ने इस बात को दोहराया कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो यह व्यापक मानवीय पीड़ा पैदा करेगा और रूस के मकसद को कम करेगा। ऐसे हालात में अमेरिका सहयोगियों के साथ मिलकर निर्णायक जवाब देगा।

putin

इसे भी पढ़ें- अमेरिका का बड़ा बयान, किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस

पुतिन के साथ बाचतीच के दौरान जो बाइडेन इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे कि अमेरिका कूटनीति तौर पर हस्तक्षेप करने के लिए तैयार है, लेकिन हम इसके साथ ही दूसरे हालात के लिए भी तैयार हैं। अगर रुस यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका अपने साथी सहयोगियों के साथ तेजी से कार्रवाई करेगा और इसके परिणाम रूस के लिए भारी पड़ सकते हैं। बाइडेन के प्रशसानिक ऑफिस से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाइडेन और पुतिन के बीच बातचीत के बाद रूस के रवैये में कोई बदलाव नहीं है और यूक्रेन पर हमले की संभावना बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+