यूक्रेन की तारीफ में फिसली जो बाइडेन की जुबान, ईरान का किया जिक्र, हो रही आलोचना

वॉशिंगटन, 02 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रन-रूस युद्ध की शुरुआत के बाद पहली बार स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तीखा हमला बोला है। लेकिन इस दौरान उनके मुंह से यूक्रेन की बजाए ईरान निकल गया। दरअसल अपने संबोधन में पुतिन यूक्रेन के लोगों की तारीफ कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, पुतिन कीव को चारो तरफ से टैंक से घेर सकते हैं, लेकिन वह कभी भी ईरान के लोगों का दिल नहीं जीत सकते हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति बाइडेन के पीछे बैठी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने उन्हें सही करते हुए कहा यूक्रेन के लोग। बाइडेन की इस गलती के बाद उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

biden

बाइडेन की इस चूक पर तंज कसते हुए डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि ईरान यूक्रेन के काफी करीब है दोस्तों। कंजर्वेटिव कएन कूल्टर ने कहा कि पुतिन ईरान के लोगों कभी भी दिल नहीं जीत पाएंगे यह राहत की बात है। पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने कहा कि जब बाइडेन ने ईरान कहा तो मैंने टीवी ही बंद कर दिया। जबकि ईआई सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिक बेकले ने ट्वीट करके लिखा, ईरान के लोग।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस के लिए अमेरिका का एयर स्पेस बंद, जानें क्या बोले बाइडेन? | वनइंडिया हिंदी

    एबीसी न्यूज की ओर से राष्ट्रपति बाइडेन के भाषण के बाद पोल कराया गया ,जिसमे 54 फीसदी अमेरिकी लोगों का कहना है कि बाइडेन के मानसिक क्षमता इस स्तर की नहीं है कि वह देश के राष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवा दे सके। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बाइडेन से यह गलती हुई है। दरअससल जो बाइडेन की उम्र 79 साल है, ऐसे में इस उम्र में उनके राष्ट्रपति बनने को लेकर भी एक तबका सवाल खड़ा करता रहा है। व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने पिछळे साल नवंबर में कहा था कि बाइडेन की रीढ़ की हड्डी में दिक्कत है। इसके साथ ही उनका गला काफी सूखता रहता है, जिससे उनके गले में खरास की समस्या रहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+