यूक्रेन को F-16 फाइटर जेट नहीं देगा अमेरिका, जो बाइडेन ने कही बड़ी बात
US के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि यूएस यूक्रेन को एफ-16 फाइटर प्लेन नहीं देगा। दरअसल जब एक पत्रकार ने उनसे इस बार में पूछा कि क्या अमेरिका यूक्रेन को एफ-16 फाइटर प्लेन देगा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि यूएस यूक्रेन को एफ-16 फाइटर प्लेन नहीं देगा। दरअसल जब एक पत्रकार ने उनसे इस बार में पूछा कि क्या अमेरिका यूक्रेन को एफ-16 फाइटर प्लेन देगा तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में मदद के लिए लड़ाकू विमान की मांग की थी। लेकिन बाइडेन लगातार यह कहते आ रहे हैं कि फिलहाल फाइटर जेट देने की हमारी कोई योजना नहीं है। पिछले हफ्ते बाइडेन ने ऐलान किया था वह31 एम1 एब्राम टैक यूक्रेन को देंगे।
गंभीर चर्चा के बाद पश्चिमी देश इस बात को लेकर राजी हुए हैं कि वह यूक्रेन को मॉडर्न नाटो स्टैंडर्ड के टैंक मुहैया कराएंगे, जोकि सबसे ताकतवर टैंक में से एक होंगे। इस फैसले के बाद यूक्रेन को उम्मीद थी कि उन्हें एफ-16 लड़ाकू विमान भी मुहैया कराए जाएंगे, लेकिन जिस तरह से अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट किया है उसके बाद पश्चिमी देशों में इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल फरवरी माह में युद्ध शुरू हुआ था और इस युद्ध को अब एक साल पूरे होने जा रहे हैं। 24 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध में किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी यह युद्ध इतना लंबा चलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जो बाइडेन यूरोप की यात्रा कर सकते हैं और सहयोगी देशों का यूक्रेन को समर्थन किए जाने की प्रशंसा कर सकते हैं। जो बाइडेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं पोलैंड जा रहा हूं, अभी यह नहीं पता है कि कब जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications