यूक्रेन पर रूस के हमले का हम निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार: जो बाइडेन
वॉशिंगटन, 16 फरवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका का इसका निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है। बाइडेन ने कहा कि हम पूरी तरह से रूस को निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार है अगर वह यूक्रेन पर हमला करता है जिसकी पूरी संभावना है। बाइडेन ने कहा कि रूस ने कुछ सेनाओं को यूक्रेन की सीमा से वापस बुलाने का आदेश दिया है, लेकिन कहा कि अमेरिका अभी भी इसकी पुष्टि नहीं कर सकता है। बाइडेन ने कहा कि हम अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर पाए हैं कि रूसी सेना की युनिट वापस अपने बेस पर लौट रही है, हमारे विश्लेषकों का कहना है कि अभी भी रूसी सेना वहां मौजूद है। सच ये है कि रूस की डेढ़ लाख से अधिक सैनिक यूक्रेन और बेलारूस व यूक्रेन की सीमा पर इकट्ठा हैं, जहां हमले की अभी पूरी संभावना है।
Recommended Video

जो बाइडेन ने कहा कि हम रूस के साथ सीधा टकराव नहीं चाहते हैं, लेकिन मैंने साफ कर दिया है कि अगर रूस यूक्रेन में अमेरिकी लोगों को निशाना बनाता है तो हम पूरी ताकत के साथ इसका जवाब देंगे। कूटनीति और तनाव को बातचीत के जरिए कम करने का रास्ता अभी खुला है, लेकिन अगर आने वाले दिनों या हफ्तों में रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उसे बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ेगा। जवाबदेही मायने रखती है। अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो इसमे कई लोगों की जान जा सककती है। यही नहीं रूस को इसके गंभीर रणनीतिक नतीजे भी देखने को मिल सकते हैं। दुनिया रूस को माफ नहीं करेगी इस गैर जरूरी हत्याओं और तबाही के लिए। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि मॉस्को की सुरक्षा की चुनौती को गंभीरता के साथ लेने की जरूरत है। पुतिन के इसी बयान के बाद बाइडेन ने साफ किया है कि हम रूसी हमले का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications