बहुत जल्द स्वीडन नाटो का सदस्य बनेगा: जो बाइडेन
तमाम देशों के विरोध के बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ किया है कि जल्द ही स्वीडन नाटो का सदस्य बनेगा।

अमेरिका के राष्ट्रपित जो बाइडेन ने कहा है कि स्वीडन जल्द ही नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन का सदस्य होगा। जिस तरह से टर्की और हंगरी लगातार स्कैंडेनेवियन देशों को नाटों में शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं, उसके बावजूद बाइडेन ने जल्द से जल्द स्वीडन को नाटो का हिस्सा बनाने की बात कही है।
गुरुवार को युनाइटेड स्टेट्स एय़र फोर्स एकेडमी के ग्रैजुएशन सेरेमनी के दौरान बोलते हुए जो बाइडेन ने नाटो की एकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाटो पहले के दशक की तुलना में और एकजुट और ऊर्जावान है। फिनलैंड और स्वीडन जल्द से जल्द नाटो के सदस्य बनेंगे।
दरअसल अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कुछ दिनों पहले टर्की से अपील की थी की वह स्वीडन को नाटो में शामिल हने के लिए अपनी समहति दे। ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका के लिहाज से अब स्वीडन के नाम को तय करने का वक्त आ गया है।
यही नहीं ब्लिंकन ने उम्मीद जताई कि जुलाई माह में लिथुआनिय की राजधानी विलनियस में होने वाली नाटो समिट से पहले यह तय हो जाएगा।
जिस तरह से रूस ने यूक्रेन और स्वीडन के साथ पड़ोसी देश फिनलैंड में हमले किए उसके बाद से इन देशों ने नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन शूरू कर दिया। स्वीडन की अपील अभी भी लंबित है, जबकि फिनलैंड को शामिल करने की आधिकारिक प्रकिया अप्रैल माह में शुरू हुई थी।
रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन का साथ देने के अमेरिका के फैसले को एक बार फिर से जो बाइडेन ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की शुरुआत में शुरू हुए इस युद्ध में अमेरिका ने कीव को कई बिलियन डॉलर दिए हैं, यह पैसा मानवीय सहायता और सैन्य सहायता के लिए दिया गया है।
Recommended Video
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका ने दुनिया के देशों को एकजुट करने का काम किया, उन्हें यूक्रेन के साथ खड़े होने के लिए कहा। यूक्रेन के लोगों को अमेरिका समर्थन कभी भी कम नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications