Indian-American वेदांत पटेल को White House में बड़ी जिम्मेदारी, बाइडेन ने किया नामित

वाशिंगटन। Indian American in White House: अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी टीम में एक और भारतवंशी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस बार जो बाइडेन ने भारतीय मूल के वेदांत पटेल (Vedant Patel) को इसके लिए चुना है। पटेल को व्हाइट हाउस का सहायक प्रेस सचिव (Assistant White House Press Secretary) बनाया है।

Joe Biden

पटेल लंबे समय से बाइडेन के विश्वस्त लोगों में शामिल रहे हैं। वह 20 जनवरी को होने वाले बाइडेन के उद्घाटन कार्यक्रम के वरिष्ठ प्रवक्ता हैं। साथ ही वह बाइडेन के चुनाव अभियान का भी हिस्सा रहे हैं और साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय संचार निदेशक के रूप में भी काम किया है। बाइडेन के चुनाव प्रचार के शुरुआती दौर में पटेल ने नेवादा और प्राथमकि पश्चिमी राज्यों के संचार निदेशक रूप में काम किया।

महत्वपूर्ण लोगों के साथ किया काम
इसके पहले वह हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल के साथ संचार निदेशक रहे हैं। साथ ही वह डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी में पश्चिमी क्षेत्रीय प्रेस सचिव और सांसद माइक होंडा के संचार निदेशक रह चुके हैं।

भारत में पैदा हुए पटले अमेरिका के कैनिफोर्निया में पले-बढ़े हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी-रिवरसाइड और फ्लोरिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वेदांत पटेल उन 16 लोगों में हैं जिन्हें व्हाइट हाउस की संचार और प्रेस टीम में जगह दी है।

सबको साथ लेकर चल रहे बाइडेन
बाइडेन शुरू से ही कहते रहे हैं कि वह अपने कार्यकाल में अमेरिका को ऐसा बनाएंगे जिसमें सभी समूहों को साथ लेकर चलने की झलक दिखेगी। यही वजह है कि वह अपने स्टॉफ की नियुक्ति में विविधता का पूरा ध्यान रख रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा कदम भारतवंशी कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद के लिए अपना रनिंग मेट घोषित करना था। राष्ट्रपति चुनाव में जीत के साथ ही कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होने के साथ ही पहली अश्वेत, अफ्रीकी-अमेरिकन, भारतीय-अमेरिकी और एशियाई-अमेरिकन भी हैं जो इस पद तक पहुंची हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+