तालिबान के साथ हमारे रवैये को जी-7, ईयू, यूएन, नाटो का समर्थन: जो बाइडेन

वॉशिंगटन, 25 अगस्त। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अफगानिस्तान से बाहर आने के अभियान को हम 31 अगस्त तक खत्म कर लेंगे। जितनी जल्दी हम इस काम को खत्म करें उतना ही अच्छा है। लेकिन 31 अगस्त तक इस अभियान को खत्म करना तालिबान पर निर्भर करता है, अगर वह हमे सहयोग जारी रखेंगे और लोगों को एयरपोर्ट तक आसानी से आने देंगे और किसी भी तरह का व्यवधान नहीं डालेंगे यह तो यह मिशन जल्दी खत्म होगा।

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Joe Biden बोले Taliban को लेकर G-7, EU, UN, NATO हमारे साथ | वनइंडिया हिंदी
    biden

    बता दें कि मंगलवार को जो बाइडेन ने जी-7 के नेताओं, यूरोपियन यूनियन, नाटो और यूएन के साथ बैठक के बाद कहा कि सभी ने यह फैसला किया है कि तालिबान को लेकर सभी का रुख एक जैसा रहेगा। हम उनके बर्ताव पर नजर रखेंगे और उनके कृत्यों के आधार पर ही हम यह तय करेंगे कि तालिबान कैसा है। इसके साथ ही बाइडेन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाए जाने के अपने फैसले को सही बताया है और कहा कि हमे उम्मीद है कि जिस रफ्तार से अफगानिस्तान से लोगों को बाहर लाने का काम चल रहा है उसे हम 31 अगस्त तक पूरा कर लेंगे। बाइडेन ने कहा कि जितना अधिक समय तक अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में रहेगी हालात उतने ही खराब हो सकते हैं।

    बाइडेन ने कहा कि जी-7, ईयू, नाटो, यूएन तालिबान को लेकर हमारे रवैये को अपना समर्थन दे रहे हैं। हम तालिबान को उनके कृत्यों से वह कैसा है इसका निर्णय लेंगे। तालिबान किस तरह का आगे बर्ताव करता है उसपर हमारी नजर रहेगी। अमेरिका ने अभी तक अफगानिस्तान से 14 अगस्त के बाद से 70700 लोगों को बाहर निकालने में मदद की है। जुलाई के बाद से अमेरिका ने 75900 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+