फिर हिंसक हुआ जो बाइडेन का कुत्ता, अमेरिका सीक्रेट एजेंट पर किया हमला, अब तक 11 को बना चुका है शिकार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दो वर्षीय जर्मन शेफर्ड कुत्‍ते कमांडर ने वाइट हाउस में एक खुफिया सेवा एजेंट को काट लिया। यह 11वीं बार है जब कमांडर ने किसी शक्स को अपना निशाना बनाया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल पीड़ित अस्पताल में भर्ती है और सख्त खतरे से बाहर है।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (यूएसएसएस) के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने सीएनएन को बताया कि एक सीक्रेट सर्विस यूनिफॉर्मड डिवीजन के पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति के कुत्ते ने काट लिया। गुग्लील्मी ने कहा कि घायल अधिकारी ने मंगलवार को सीक्रेट सर्विस यूनिफ़ॉर्मड डिवीजन के प्रमुख अल्फोंसो एम. डायसन सीनियर से बात की और ठीक हैं।

Joe biden dog Commander bites

सीएनएन रिपोर्टिंग और यूएस सीक्रेट सर्विस ईमेल पत्राचार के अनुसार, कमांडर ने व्हाइट हाउस और डेलावेयर में कम से कम 11 लोगों पर हमले को अंजाम दिया है। इसमें नवंबर 2022 की भी एक घटना शामिल है, जहां एक अधिकारी को कुत्ते ने बाहों और जांघों पर बुरी तरह से काट लिया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने जुलाई में कहा था कि कुत्ते के बेकाबू हो जाने की घटनाओं के बाद बाइडेन परिवार के पालतू जानवरों की ट्रेनिंग के लिए नए प्रोटोकॉल पर काम किया जा रहा है।

सीएनएन द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या नया प्रशिक्षण हुआ है या क्या आगे की कार्रवाई की मांग की जाएगी, प्रथम महिला के संचार निदेशक एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक बयान में कहा कि "फर्स्ट फैमिली व्हाइट हाउस के मैदानों की अक्सर अप्रत्याशित प्रकृति को संभालने में कमांडर की मदद करने के तरीकों पर काम करना जारी रख रही हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति और प्रथम महिला, उन्हें, उनके परिवार और देश को सुरक्षित रखने के लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए गुप्त सेवा और कार्यकारी निवास के कर्मचारियों के प्रति अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं।" आपको बता दें कि बाइडेन का एक अन्य कुत्ता, मेजर भी व्हाइट हाउस में काटने की कई घटनाओं में शामिल रह चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+