डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी उम्मीद भी खत्म, इलेक्टोरल कॉलेज से जो बाइडेन जीते, जानें कितने वोटों का रहा अंतर
डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी उम्मीद भी खत्म, इलेक्टोरल कॉलेज से जो बाइडेन जीते, जानें कितने वोटों का रहा अंतर
US Electoral College win Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावी नतीजों में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग में भी जो बाइडेन की जीत हुई है। इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग में जो बाइडेन को 306 और डोनाल्ड ट्रंप को 232 इलेक्टर्स ने वोट मिले हैं। 14 दिसंबर को इसके नतीजे आए हैं। अब 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों की आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के इलेक्टोरल कॉलेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए अपने मतपत्र डाले। एरिजोना के 11 मतदाता, जॉर्जिया के 16, नेवादा के 6, पेंसिल्वेनिया के 20, विस्कॉन्सिन के 10 मतदाता राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन को चुना है।
जीत के बाद बाइडेन ने क्या कहा?
जो बाइडेन ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका को आने वाले दिनों में इस तरह के नेताओं को देखना ना पड़े, जो सत्ता का गलत दुरूपयोग करते हैं। उन्होंने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए लोगों को उकसाना सही नहीं है।
बाइडेन और कमला हैरिस ने रचा इतिहास
रिपोर्ट के मुताबिक जो बाइडेन को अमेरिकी इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा 8.1 करोड़ पॉपुलर वोट मिले हैं। अभी तक किसी भी अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में किसी उम्मीदवार को इतने वोट नहीं मिले हैं। वहीं उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी 7 करोड़ वोट पाकर अलग रिकॉर्ड बनाया है।
वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (13 दिसंबर) को फॉक्स न्यूज पर कहा कि वह परिणामों को लेकर लड़ना जारी रखेंगे। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को टेक्सास के छह में से चार में चुनाव परिणामों को शून्य करने के लिए याचिका को खारिज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications