भारतीय मूल की नीरा टंडन को बाइडेन कैबिनेट में मिलेगा बजट चीफ का पद, जानिए उनके बारे में !

वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन ने भारतीय मूल के एक और व्‍यक्ति को अपने प्रशासन में जगह देने का मन बनाया है। अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक बाइडेन, भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को बजट चीफ बनाने पर विचार कर रहे हैं। बाइडेन अगर नीरा के नाम पर मोहर लगाते हैं तो वह अमेरिका की वित्‍त मंत्री जेनेट येलेन के साथ काम करेंगी। जेनेट के नाम को अगर सीनेट मंजूरी देती है तो वह अमेरिका की पहली महिला वित्‍त मंत्री होंगी।

neera-tandan.jpg

बनेंगी पहली महिला बजट चीफ!

वॉल स्‍ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक नीरा का नामांकन बाइडेन की उस योजना का हिस्‍सा है जिसके तहत वह आर्थिक सलाहकारों की एक ऐसी टीम बनाना चाहते हैं जो स्‍वतंत्र हो और जेनेट के साथ मिलकर काम कर सके। नीरा बजट चीफ के तौर पर बाइडेन की पहली पसंद हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्‍हें ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के डायरेक्‍टर के तौर नियु‍क्‍त किया जा सकता है। अगर अमेरिकी सीनेट की तरफ से इन रिपोर्ट्स की पुष्टि की जाती है तो 50 वर्षीय नीरा पहली ऐसी अश्‍वेत महिला होंगी जिन्‍हें इस ऑफिस का मुखिया नियुक्‍त किया जाएगा। नीरा वर्तमान में थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस की चीफ एग्जिक्‍यूटिव हैं। वॉल स्‍ट्रीट ने लिखा है कि नीरा और जेनेट के नाम के बारे में जल्‍द ही ऐलान किया जा सकता है।

कौन हैं नीरा टंडन

नीरा टंडन का जन्‍म 10 सितंबर 1970 को अमेरिकी राज्‍य मैसाच्‍यूसेट्स के बेडफोर्ड में हुआ है। उनके माता-पिता भारतीय थे। जिस समय नीरा की उम्र पांच साल थी, उनके अभिभावकों का तलाक हो गया था। इसके बाद नीरा की मां ने करीब दो सालों तक वेलफेयर पर जिंदगी गुजारी। दो साल बाद उन्‍हें एक ट्रैवेल एजेंट की नौकरी मिल सकी। नीरा ने सन् 1992 में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्‍स से बीए की डिग्री ली थी। इसके बाद सन् 1996 में येल लॉ स्‍कूल से ज्‍यूरिस डॉक्‍टर की डिग्री हासिल की। यहां पर वह येल लॉ एंड पॉलिसी रिव्‍यू की सबमिशंस एडीटर थीं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में ही नीरा की मुलाकात अपने पति बेंजामिन एडवर्ड से हुई थी। दोनों ने साल 1988 में माइकल दुकाकिस के असफल राष्‍ट्रपति अभियान के साथ काम किया था। टंडन ने बेल एयर डिस्ट्रिक्‍ट में काम किया और कैंपेन में अपना योगदान दिया। वह दो बच्‍चों की मां हैं। नीरा साल 1992 में डेमोक्रेट बिल क्लिंटन और साल 2008 में बराक ओबामा के कैंपेन से भी जुड़ी रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+