अमेरिका पर दाग लगाने वाले Donald Trump और होंगे शर्मिंदा, बाइडेन ने खुफिया ब्रीफिंग पर लगाई रोक
Donald Trump Bars From Intelligence Briefing: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की कैपिटल बिल्डिंग में बीती 6 जनवरी को लोकतंत्र पर जिस तरह का हमला हुआ है उससे अमेरिका आज तक नहीं उबर पाया है। हमले के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अब जो बाइडेन वह करने जा रहे हैं जो आज तक किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नहीं हुआ है। जो बाइडेन ने कहा है कि वह अपने पूर्ववर्ती को लेकर ऐतिहासिक परम्परा का पालन न करते हुए कोई भी खुफिया जानकारी नहीं देंगे।
Recommended Video

ट्रंप को नहीं दी जाएगी खुफिया जानकारी
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप को किसी भी तरह की खुफिया जानकारी दिए जाने से प्रतिबंधित करेंगे। बाइडेन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप भरोसे के लायक नहीं हैं। बाइडेन ने इसकी वजह ट्रंप का अनिश्चित व्यवहार बताया है। अमेरिका के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को इस तरह की ब्रीफिंग दिए जाने से रोका जा रहा है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति भर नहीं होते। कई पूर्व राष्ट्रपतियों की फैन फालोइंग तो बहुत ज्यादा है। ये दुनिया भर में अमेरिका के हितों के लिए दूसरे देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करते हैं। इस दौरान वे अमेरिकी के एजेंडे को बढ़ाने में मदद करते हैं। पूर्व राष्ट्रपति अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करते हैं। पूर्व राष्ट्रपति कई देशों में अपने कार्यकाल के दौरान बने संबंधों का भी अमेरिका के हितों के लिए इस्तेमाल करने में मदद करते हैं।

ट्रंप के व्यवहार से चिंतिंत हैं बाइडेन
इसके साथ ही वर्तमान राष्ट्रपति भी कई बार महत्वपूर्ण मुद्दों पर पूर्व राष्ट्रपतियों से सलाह भी लेते हैं जिसके चलते पूर्व राष्ट्रपतियों को खुफिया और अमेरिकी एजेंडे से जुड़ी जानकारियां साझा की जाती हैं। वर्तमान में पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर, बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बराक ओबामा को रेगुलर ब्रीफिंग दी जाती है।
सीबीएस न्यूज से बात करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प के अमेरिका में विद्रोह की वजह बने ट्रंप के व्यवहार ने उन्हें चिंतिंत किया है जिसकी वजह से उन पर दूसरी बार महाभियोग लगाया गया है।

खुफिया जानकारी ट्रंप के पास असुरक्षित
मुझे लगता है कि उसके लिए खुफिया ब्रीफिंग की कोई आवश्यकता नहीं है, '' बिडेन ने कहा। "क्या मूल्य उसे एक खुफिया ब्रीफिंग दे रहा है? उस पर क्या असर होता है, इस तथ्य के अलावा कि वह फिसल सकता है और कुछ कह सकता है?
बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें खुफिया जानकारी देने की कोई जरूरत नहीं है। आखिर उन्हें खुफिया ब्रीफिंग देने से क्या फायदा है ? आखिर वो क्या असर रखते हैं सिवाय इस बात के कि कभी भी उनकी जबान फिसल सकती है और वह कुछ भी कह सकते हैं ?

पहले से ही बन रही थी योजना
इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने बताया था कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुफिया ब्रीफिंग दिए जाने की समीक्षा कर रहा है। व्हाइट हाउस ने जारी बयान में कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सीनेट में महाभियोग की कार्यवाही शुरू होने वाली है ऐसे में ये देखा जाना जरूरी है कि उन्हें देश से जुड़ी खुफिया जानकारी दी जानी चाहिए या नहीं। वहीं कांग्रेस के दूसरे सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की खुफिया समिति के चेयरमैन डेमोक्रेट एडम शिफ ने पिछले महीने बाइडेन के शपथ ग्रहण के ठीक पहले कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप को दी जाने वाली कोई भी खुफिया जानकारी रोक देनी चाहिए।
-
Iran War: 'ईरान सरेंडर कर देगा', G7 बैठक में ट्रंप का बड़ा दावा,बोले – ईरानी नेताओं को मारना मेरे लिए ‘सम्मान’ -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications