Iran War: 'ईरान सरेंडर कर देगा', G7 बैठक में ट्रंप का बड़ा दावा,बोले – ईरानी नेताओं को मारना मेरे लिए ‘सम्मान’
Donald Trump Iran Surrender Claim: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने जी-7 में नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक में कहा कि ईरान जल्द ही सरेंडर कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि हाल के सैन्य अभियानों के बाद ईरान की ताकत कमजोर हो चुकी है और उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उसकी सैन्य क्षमता तेजी से कमजोर हो रही है। जी-7 समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है।
ट्रंप ने बैठक में सहयोगी देशों से कहा कि हालिया सैन्य अभियान "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" के जरिए एक ऐसे खतरे को खत्म किया गया है जो पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण था। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था इतनी कमजोर हो चुकी है कि अब यह भी स्पष्ट नहीं है कि वहां असली नेता कौन है। ट्रंप के मुताबिक इसी वजह से सरेंडर की घोषणा करने वाला भी कोई नजर नहीं आ रहा है।

सोशल मीडिया पर ईरान पर तीखा हमला, ट्रंप बोले- ईरानी नेताओं को मारना मेरे लिए 'सम्मान'
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भी ईरान के खिलाफ तीखा बयान दिया। उन्होंने लिखा कि अमेरिका सैन्य और आर्थिक दोनों स्तर पर ईरान की सरकार को लगातार कमजोर कर रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी सरकार से जुड़े लोगों को मारना उनके लिए "बहुत बड़ा सम्मान" है।
ट्रंप का कहना है कि हालिया हमलों में ईरान की नौसेना और वायुसेना को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को तेजी से खत्म किया जा रहा है और उसके कई नेता मारे जा चुके हैं। ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान पिछले 47 साल से दुनिया भर में निर्दोष लोगों को निशाना बनाता रहा है और अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर वह उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications