जो बाइडेन ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की मदद का किया ऐलान, भारी मात्रा में सैन्य मदद भी शामिल

वॉशिंगटन,14 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त मदद देने का ऐलान किया है। जो बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त मदद देगा, जिसमे सैन्य मदद भी शामिल है। यूक्रेन को भारी हथियार और अन्य उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात करने के बाद बाइडेन ने एक बयान जारी करके कहा, रूस डोनबास क्षेत्र में हमले तेज करने की तैयारी कर रहा है, अमेरिका यूक्रेन को वो तमाम मदद मुहैया कराएगा ताकि वह खुद को सुरक्षित कर सके।

Recommended Video

    PM Modi और Joe Biden के बीच वर्चुअली बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा | वनइंडिया हिंदी
     1.7 बिलियन डॉलर की मदद का भरोसा

    1.7 बिलियन डॉलर की मदद का भरोसा

    बाइडेन ने कहा कि इस मदद में कई काफी प्रभावी हथियार सिस्टम मुहैया कराए जाएंगे, जिससे कि यूक्रेन रूस द्वारा बड़े हमले का सामना कर सके। इस नई मदद में आर्टिलरी सिस्टम, आर्टिलरी राउंड, सैनिकों के लिए सैन्य वाहन आदि अहम हैं। इसके साथ अतिरिक्त हेलीकॉप्टर भी अमेरिका यूक्रेन को देगा। बाइडेन ने कहा कि वह यूक्रेन को अपने मित्र देशों द्वारा दुनियाभर से मदद मुहैया कराएंगे। बता दें कि रूस के खिलाफ युद्ध की शुरुआत के बाद से ही अमेरिका ने वादा किया है कि वह यूक्रेन को 1.7 बिलियन डॉलर की मदद मुहैया कराएगा।

    ये सैन्य सामाज मिलेंगे यूक्रेन को

    ये सैन्य सामाज मिलेंगे यूक्रेन को

    बता दें कि अमेरिका की ओर से यूक्रेन को 155 एमएम की 18 तोप, 40 हजार राउंड गोली, 200 एम 113 सैन्य सामान, 11 एमआई 17 हेलीक़प्टर, 100 आर्मर्ड मल्टी पर्पज वेहिकल, 10 एएन/टीआरक्यू-3जी काउंटर आर्टिलरी राडार, 2 एयर सर्विलांस राडार, 300 ड्रोन, 500 एंटी आर्मर्ड मिसाइल, 3000 सेट हेलमेट, बॉडी आर्मर्ड कवच आदि मुहैया कराया जाएगा जिससे जैविक हमले में सैनिक खुद को सुरक्षित रख सके।

    रूस ने भी अमेरिका पर लगाए प्रतिबंध

    रूस ने भी अमेरिका पर लगाए प्रतिबंध

    वहीं रूस की ओर से भी अमेरिका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रूस ने अमेरिकी कांग्रेस के 398 सदस्यों पर ट्रैवल बैन लगा दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जिस तरह से रूस के खिलाफ अमेरिका प्रतिबंध लगा रहा है उसके जवाब में तकरीबन पूरी बाइडेन प्रशासन और कांग्रेस को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूस की ओर से कहा गया है कि वह भविष्य में इस प्रतिबंध को और बड़ा करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+