Adani Bribe Row: जो बाइडेन ने जाते-जाते गौतम अडानी के पीछे लगा दी पूरी फौज, जांच टीम में कद्दावर अधिकारी
Adani Bribe Row: उद्योगपति गौतम अडान की मुश्किल बढ़ गई है। उनके खिलाफ अमेरिका में दो केस दर्ज हुए हैं और अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया गया है। गौतम अडानी के खिलाफ पहला केस हजारों करोड़ की घूसखोरी का दर्ज हुआ है जबकि दूसरा केस आपराधिक मामले का है।
यह केस गौतम अडानी और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ दर्ज हुआ है। आपराधिक मामले की जांच फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने की है। इन अहम बात है कि गौतम अडानी के खिलाफ यह मामला अमेरिकी सरकार की ओर से दर्ज कराया गया है। यूएस अटॉर्नी ने अडानी के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है।

SEC ने कसा शिकंजा
अडानी के खिलाफ घूसखोरी के केस की बात करें तो सिविल कंपलेंट सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने दर्ज किया है, जिसमे अडानी पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है और कंपनी के अधिकारियों, डायरेक्टर को जेल भेजने की मांग के साथ भारी जुर्माना लगाने की मांग की गई है। इस मामले की जांच सीईसी की डिवीजन ऑफ इनफोर्समेंट कर रही है, जिसकी अगुवाई एजेंसी के वकील ही करेंगे।
FBI की धाकड़ टीम
एफबीआई की टीम जो इस मामले की जांच कर रही है उसकी अगुवाई एफबीआई न्यूयॉर्क के फील्ड ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर इंचार्ज जेम्स ई डेनी कर रहे हैं। डेनी उन अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने बुधवार को अडानी के खिलाफ आपराधिक केस की जानकारी दी थी।
डेनी यूएस मरीन में सात साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं, इसके बाद वह 2002 में एफबीआई में स्पेशल एजेंट के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने न्यूयॉर्क में काउंटर इंटेलिजेंस केस पर न्यूयॉर्क में काम किया है। वह स्पेशल एजेंट इंचार्ज से लेकर नेवार्क फील्ड ऑफिस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अटॉर्नी ब्रेओन पीस लड़ेंगे केस
ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट टीम में न्यूयॉर्क के अटॉर्नी के तौर पर ब्रेओन पीस मामले की अगुवाई कर रहे हैं। वह न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के यूएस अटॉर्नी हैं। बुधवार को अडानी के खिलाफ आरोपों की घोषणा करने वालों में पीस भी शामिल थे।
पीस ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बार्कले, न्यूयॉर्क से कानून की पढ़ाई की है। वह पिछले दो दशक से प्रैक्टिस कर रहे हैं, उन्होंने न्यूयॉर्क लॉ यूनिवर्सिटी में कुछ समय के लिए पढ़ाया भी है। ब्रेओन पीस की टीम असिस्टेंट यूएस अटॉर्नी सारा एम इवांस, मैथ्यू आर गलोटी और जेसिका वेगल शामिल हैं।
क्रिमिनल जस्टिस विभाग ने भी कसा शिकंजा
डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस क्रिमिनल डिवीजन, फ्रॉड स्केशन टीम की अगुवाई लीसा एच मिलर कर रही हैं, जोकि डेप्युटी असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल हैं। अडानी के खिलाफ आरोपों की घोषणा करने वालों की टीम में वह भी शामिल थीं।
उनके पास 200 से अधिक इस तरह के केस हैंडल करने का अनुभव है। इससे पहले वह मार्केट इंटिग्रिटी एंड मेजर फ्रॉड यूनिट में कार्यरत थीं, जहां उन्होंने 45 व्हाइट कॉलर केस को अंजाम तक पहुंचाया। लीसा की टीम में शाई जैक्सन, एंड्रूय टेलर भी शामिल हैं।
जांच टीम में भारतीय-अमेरिकी भी
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की जांचकर्ता टीम की अगुवाई संजय वाधवा कर रहे हैं जोकि डिविजन ऑफ इनफोर्समेंट कार्यकारी डायरेक्टर हैं। वाधवा भारतीय-अमेरिकी हैं। उनके पास 21 वर्षों का अनुभव है और इसी वर्ष 11 अक्तूबर को उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर अपना कार्यभार संभाला है।
वाधवा ने साउथ टेक्स कॉलेज ऑफ लॉ ह्यूस्टन और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से पढ़ाई की है। वह ग्रेवाल में डिप्टी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 2003 में उन्होंने एसईसी ज्वाइन की थी।
बुधवार को जारी बयान में वाधवा ने कहा कि हम इस मामले की करीब से जांच करेंगे और हर किसी को इस मामले में जांच के दायरे में लाएंगे। वाधवा की टीम में तेजल डी शाह शामिल हैं जोकि इनफोर्समेंट डिवीजन की असोसिएट रीजनल डायरेक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications