अमेरिका का दावा उसने मार गिराया है जेहादी जॉन को!
वाशिंगटन। अगर यह खबर सही साबित होती है तो फिर आईएसआईएस को एक बड़ा झटका लग सकता है। अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सेनाओं ने हवाई हमले में आतंकी जेहादी जॉन को मार गिराया है। जेहादी जॉन ब्रिटिश मूल का वही आतंकी है जिसने आईएसआईएस के लिए कई लोगों को बेदर्दी से गला रेत कर मार डाला है।

जो दावे अमेरिका की ओर से किए गए हैं उसके मुताबिक सीरिया में अमेरिकी सेनाओं की ओर से कई हवाई हमले किए गए थे। इन हमलों में जेहादी जॉन को अशक्त कर दिया गया था।
इसके बाद आईएसआईएस की राजधानी वाले शहर राक्का में हुए हमलों में जेहादी जॉन बुरी तरह से घायल हो चुका है। अमेरिका का दावा है कि एक बिल्डिंग से निकलते समय उसकी गाड़ी पर हमला हुआ है।
पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी पीटर कुक के मुताबिक अमेरिकी सेनाओं ने 12 नवंबर को जेहादी जॉन को निशाना बनाते हुए हमले शुरू किए थे।
फिलहाल अभी सेनाएं 12 नवंबर को हुए ऑपरेशन की और अधिक जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई हैं। पीटर कुक ने फिलहाल अभी इस खबर की पुष्टि के लिए इंतजार करने को कहा है।
आपको बता दें कि ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरुन ने अपनी इंटेलीजेंस एजेंसी को जॉन को खत्म करने का आदेश दिया था। जहां ब्रिटिश पीएम ने उसे खत्म करने का आदेश दिया था तो वहीं रूस ने भी कुवैत में जन्म जेहादी जॉन को पकड़ने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
जेहादी जॉन का असली नाम मोहम्मद एमवाजी है और पहली बार उसने अमेरिकी जर्नलिस्ट जेम्स फॉले की हत्या की थी। इसके बाद एक के बाद एक हत्याओं के बाद वह दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications