बेदर्दी से लोगों का सिर कलम करने वाला जेहादी जॉन मारा गया
बेरुत। वर्ष 2014 में जब अमेरिकी जर्नलिस्ट जेम्स फॉले का सिर कलम करने की खबरें आई थीं तो आईएसआईएस की दहशत का एक नया चेहरा लोगों के सामने आया। जो शख्स बेदर्दी से लोगों का सिर कलम करता था, उसे दुनिया ने जेहादी जॉन के नाम से जाना। अब यह जेहादी जॉन मारा जा चुका है और खुद आईएसआईएस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

आईएसआईएस की ओर से दी इसकी मैगजीन दाबिक में दी गई जानकारी के मुताबिक नवंबर सीरिया स्थित संगठन की राजधानी रक्का शहर में हुए एक ड्रोन हमले में उसकी मौत हो चुकी है।
यह हमला 12 नवंबर को हुआ था और उस समय जेहादी जॉन अपनी कार से कहीं जा रहा था। दाबिक में उसका जिक्र अबु मुहारिब अल-मुजाहिर नाम से उसके बारे में जिक्र किया था।
आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिकी सेना की ओर से नवंबर में ही इस बात की जानकारी दी गई थी कि जेहादी जॉन सीरिया में उसकी सेना की ओर से हुए हवाई हमलों में मारा जा चुका है।
उस समय अमेरिका ने उसकी मौत को आईएसआईएस के लिए एक बड़ा झटका बताया था।
अमेरिका की ओर से आईएसआईएस के खिलाफ जारी मिलिट्री ऑपरेशंस के स्पोक्सपर्सन स्टीवन वॉरेन के हवाले से रायटर्स ने लिखा था कि अमेरिका और इसकी सेना काफी हद तक आश्वस्त है कि जेहादी जॉन की मौत हो चुकी है।
हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इसकी पुष्टि होने में कुछ समय लगेगा। जेहादी जॉन ने सीरिया में कम से कम सात बंधकों, जिनमें दो ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे, के सिर कलम किए थे।
इन सात लोगों में जेम्स फॉले के अलावा एक और अमेरिकी जर्नलिस्ट स्टीव सोटलॉफ और ब्रिटिश एड वर्कार डेविड हैंस जैसे लोगों का का सिर कलम कर चुका था।












Click it and Unblock the Notifications