बिस्किट खाने से गई जान, पोर्नस्टार जेसी जेन और प्लेबॉय मॉडल मासुइमी मैक्स के बाद डांसर बैक्सेंडेल की मौत
एडल्ट फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री जेसी जेन के निधन के बाद अब प्लेबॉय मॉडल और एक्ट्रेस मासुइमी मैक्स के भी निधन की सूचना मिल रही है। मैक्स का शव गुरुवार को उसके लास वेगास-क्षेत्र स्थित घर में मिला। वह 45 वर्ष की थीं। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस को किसी अनहोनी की सूचना मिली थी जिसके बाद वो मॉडल के घर पहुंचे थे। जहां उन्हें मैक्स की लाश मिली। हालांकि, पुलिस को फिलहाल उनकी मौत के मामले में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आ रही है। उन्हें कोई ऐसा सुराग नहीं मिला जिसके बाद उन्हें किसी तरह का कोई शक हो लेकिन फिर भी वो जांच में जुटे हुए हैं।

मैक्स ने 2000 में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और तेजी से सफलता हासिल की। वो प्लेबॉय, मैक्सिम, ऑल्ट और कई पत्रिकाओं के कवर पेज पर दिखने लगीं। मासुइमी मैक्स 100 मैगज़ीन कवर, म्यूजिक वीडियो, टीवी शो और फिल्मों का हिस्सा रहीं।
जानकारी के मुताबिक मैक्स को 27 जनवरी को लास वेगास के द डाइव बार में वेगास कैओस की सालगिरह के कार्यक्रम में उपस्थित होना था। लेकिन उससे पहले ये हादसा हो गया। यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि मैक्स की मृत्यु के बाद कार्यक्रम आगे बढ़ेगा या नहीं।

आपको बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद मौत की खबर सामने आ रही है। अमेरिका में एक ही दिन में 3 चर्चित हस्तियों की मौत का खुलासा हुआ है। गुरुवार को सबसे पहले पोर्न स्टार जेसी जेन के मौत की खबर आई। वो अपने प्रेमी के साथ अपने घर में मृत पाई गई। जेसी जेन की मौत कब हुई इसका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस का कहना है कि ये ओवर ड्रग का केस हो सकता है। जेसी जेन एडल्ट इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम थी। जेसी जेन और मासुइमी मैक्स की मौत के बाद एक अन्य घटना में प्रोफेशनल डांसर ओर्ला बैक्सेंडेल भी अपने घर में मृत पाई गईं। ओर्ला की मौत 11 जनवरी को ही हो गई थी लेकिन उसकी मौत के कारणों का खुलासा गुरुवार को हुआ।
ओर्ला बैक्सेंडेल की मौत एक बिस्किट खाने से हुई। बैक्सेंडल की उम्र सिर्फ 25 साल थी। उसे बिस्किट खाने का बहुत शौक था। वो अक्सर अपनी चाय के साथ बिस्किट खाया करती थी, लेकिन दिसंबर के आखरी हफ्ते उन्होंने बिस्किट खाया जिसके बाद वो गंभीर रुप से बीमार हो गई।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक बैक्सेंडेल को नट एलर्जी थी और उसने जो बिस्किट खाया था, उसमें मूंगफली के टुकड़े थे। मूंगफली वाला बिस्किट खाने से उसे गंभीर रिएक्शन हुआ और वो कोमा में चली गई और कुछ दिन के बाद उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications