अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस को उनके पद से हटाया

वॉशिेगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस को उनके पद से हटा दिया है। सेशंस ने साल 2016 में हुए राष्‍ट्रपति चुनावों में रूस की दखलंदाजी को लेकर शुरू हुई जांच से खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद से ही ट्रंप उनकी आलोचना सार्वजनिक तौर पर कर रहे थे। ट्रंप ने सेशंस की जगह रिपब्लिकन पार्टी के वफादार माने जाने वाले मैथ्यू जी व्हिटकर को अस्‍थायी तौर पर अटॉर्नी जनरल नियुक्‍त किया है।

jeff-sessions.jpg

जांच पर पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों की मानें तो ट्रंप के इस कदम का असर 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में रूस की दखलंदाजी की जांच पर पड़ सकता हैं, क्योंकि कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए गए व्हिटकर यह जांच कर रहे रॉबर्ट मुएलर की टीम के आलोचक हैं। पिछले कई महीने से ट्रंप सेशंस के कामकाज को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाखुशी जाहिर करते रहे हैं। बुधवार को एक ट्वीट में ट्रंप ने कहा, 'हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि न्याय विभाग में अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस के चीफ ऑफ स्टाफ मैथ्यू जी व्हिटकर अमेरिका के नए कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल होंगे। वह हमारे देश की सेवा अच्छी तरह करेंगे।' ट्रंप ने एक और ट्वीट किया जो इस तरह से था, 'हम अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस की सेवा के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। बाद में स्थायी नियुक्ति की घोषणा की जाएगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+