कोलकाता में जन्में डॉक्टर-इकोनॉमिस्ट को अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग में बड़ी जिम्मेदारी? बने ट्रंप की पहली पसंद

Donald Trump Jay Bhattacharya: कोलकाता में जन्मे अर्थशास्त्री और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से ट्रेन्ड डॉक्टर जय भट्टाचार्य अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अगले डायरेक्टर के लिए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संभावित पसंदीदा उम्मीदवार हैं।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भट्टाचार्य ने रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर से मुलाकात की है, जिन्हें ट्रंप ने इस हफ्ते स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (HHS) का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है, और NIH, जो देश में जैव चिकित्सा अनुसंधान की देखरेख करने वाली एजेंसी है, उसमें सुधार के लिए अपने विचारों से उन्हें प्रभावित किया है।

Donald Trump Jay Bhattacharya

हालांकि, ट्रंप टीम की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि भारतीय मूल के अर्थशास्त्री ने एनआईएच का ध्यान मॉडर्न शोध के लिए ज्यादा फंड देने और इसके सबसे लंबे समय से सेवारत कुछ अधिकारियों के प्रभाव को कम करने की वकालत की है।

एनआईएच रिसर्च अनुदान आवंटित करता है और अपने मैरीलैंड परिसर में क्लिनिकल ट्रायल्स का प्रबंधन करता है, और दवाओं और उपचारों के विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रयासों का समर्थन करता है। केनेडी को इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने एचएचएस का नेतृत्व करने के लिए चुना था, जो एक शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी है, जो NIH और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों की देखरेख करती है।

NIH का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर अंतिम फैसला नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के पास है, जो कभी-कभी सिफारिशों की अवहेलना करने के लिए भी जाने जाते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप की टीम ने इस भूमिका के लिए अन्य उम्मीदवारों पर भी विचार किया है।

जयंत "जय" भट्टाचार्य, जिनका जन्म 1968 में कोलकाता में हुआ था, वो स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य नीति के एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर और नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च में एक रिसर्च सहयोगी हैं। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमडी और पीएचडी दोनों की उपाधि प्राप्त की। भट्टाचार्य, स्टैनफोर्ड के सेंटर फॉर डेमोग्राफी एंड इकोनॉमिक्स ऑफ हेल्थ एंड एजिंग के डायरेक्टर के रूप में भी काम करते हैं, जो स्वास्थ्य नीति और आर्थिक अनुसंधान के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+