मियादाद ने दी थी भारत में जलजला आने की बद्दुआ! अब खुद बाढ़ से डूब रहा पाकिस्तान, वायरल हो रहा वीडियो
मियादाद का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें इतनी ही बातें हैं और डिफेंस डिटेक्टिव्स नाम के एक ट्विटर अकाउंट पर उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, कि 'ऊपरवाले ने जावेद मियादाद की दुआ कबूल कर ली।
इस्लामाबाद, सितंबर 04: आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महामुकाबला होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ खिलाड़ी रह चुके जावेद मियादाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत में जलजला आने की बद्दुआ देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वक्त जब खुद आधा पाकिस्तान बाढ़ की वजह से डूबा हुआ है, तो लोग जावेद मियादाद को नसीहत दे रहे हैं, कि किसी के खिलाफ दिल काला नहीं करना चाहिए, नहीं तो बद्दुआ पलटकर अपने ही घर में आ जाती है।

जावेद मियांदाद की बद्दुआ!
जावेद मियांदाद एक जमाने में पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में से एक थे और उन्होंने अपने दम पर पाकिस्तान को कई मैचों में जीत दिलाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए कह रहे हैं, कि भारत में एक दिन जलजला आएगा और भारत पानी में डूब जाएगा, लेकिन इस वक्त खुद पाकिस्तान भीषण बाढ़ से परेशान है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगा रहा है। हालांकि, ये वीडियो कब का है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस वीडियो में जावेद मियांदाद कश्मीर के ऊपर बात कर रहे हैं और भारत के पानी में डूब जाने की दुआ कर रहे हैं। वीडियो में जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ जमकर नफरती शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

जावेद मियांदाद ने क्या कहा?
वीडियो में देखा जा सकता है, कि जावेद मियांदाद कह रहे हैं, कि 'आज कितने साल हो गये हैं, जब तुमने कश्मीरियों को कश्मीर में बंदकर रखा हुआ है। इतनी बनी कंट्री बनाकर, तुम्हारा हाल क्या हो रहा है तुम्हारे मुल्क में.. 70 और 80 प्रतिशत लोग जो हैं ना, मर रहे हैं और तुमने एक एक आदमी के ऊपर सौ-सौ लोग मारते हो, तुम्हें तो शरम आनी चाहिए। तुम्हारा हाल इससे बदतर, आने वाले समय में तुम्हारे उधर जो जलजले आने वाले हैं, और तुम लोग जो पानी के अंदर जो धंसोगे, वो तुम देखो, ये नेक्स्ट मूव है जी।' जावेद मियांदाद को सुनते वक्त ऐसा लग रहा है, कि वो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित कर रहे हैं और आगे कह रहे हैं, कि 'मुसलमानों को इतना कमजोर नहीं समझो, तुम लोग अपने आपे से बाहर हो गये हो, वो भी सिर्फ तुम्हारा एक प्राइम मिनिस्टर। इससे पहले भी तो है, हमलोग आते थे, मैंने तो क्रिकेट भी खेली है।'
मियांदाद को लोग दिखा रहे आइना
सोशल मीडिया पर जो मियांदाद का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें इतनी ही बातें हैं और डिफेंस डिटेक्टिव्स नाम के एक ट्विटर अकाउंट पर उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, कि 'ऊपरवाले ने जावेद मियांदाद की दुआ कबूल कर ली। मियांदाद ने कहा था, कि इंडिया में कश्मीरियों पर जुल्म होता है, तो ऊपरवाला पूरे इंडिया को पानी में डूबाएगा, ऊपरवाले ने देखा, पीओके में जुल्म हो रहा है, दुआ कबूल करते हुए उसने पूरे पाकिस्तान को पानी में डूबो दिया।' इसके साथ ही कई लोग पूछ रहे हैं, कि मुंबई पर भीषण हमला कर भाग जाने वाले दऊदी इब्राहिम को अपना समधी बनाने वाले मियांदाद किस मुंह से ऐसी बातें बोल रहे हैं।

पाकिस्तान में भीषण बाढ़
पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने कहा कि, इस मानसून के मौसम में बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों के साथ-साथ खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, गिलगित और बाल्टिस्तान प्रांतों के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश और बाद में अचानक आई बाढ़ ने बुनियादी ढांचे, सड़कों, बिजली और संचार नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचाया। इकबाल ने कहा कि, सरकार जल्द से जल्द देश में सामान्य स्थिति वापस लाने के लिए काम कर रही है, लेकिन पाकिस्तानी सरकार अकेले ऐसा नहीं कर सकती।

गुहार के बाद कई देशों से आई मदद
वहीं, बाढ़ प्रतिक्रिया केंद्र के प्रमुख और योजना मंत्री से कोई संबंध नहीं रखने वाले मेजर जनरल जफर इकबाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, पिछले चार दिनों में तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, कतर से राहत सामग्री से लदे 29 विमान पाकिस्तान पहुंचे। उज्बेकिस्तान, जॉर्डन, तुर्कमेनिस्तान और अन्य देश भी हमारी मदद कर रहे हैं। सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल इफ्तिखार बाबर ने कहा कि, पाकिस्तान सेना द्वारा समर्थित बचाव दल बचाव और राहत अभियान जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेना उड्डयन, वायु सेना और नौसेना के जवान दूर-दराज के क्षेत्रों से लोगों को निकालने और सहायता पहुंचाने के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बनाए गये हैं कई राहत शिविर
बाबर ने कहा कि, सेना ने 50,000 से अधिक विस्थापितों को आश्रय देने और उन्हें खाना खिलाने के लिए 147 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जबकि 250 चिकित्सा शिविरों ने अब तक 83,000 लोगों को सहायता प्रदान की है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत शिविरों और सड़कों के किनारे टेंटों में रहने वाले बेघर लोगों में जल जनित बीमारियों के फैलने पर चिंता व्यक्त की है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अख्तर नवाज ने कहा कि, देश के क्षेत्रों में इस साल 15% से 20% अतिरिक्त बारिश और होने की उम्मीद है, वास्तव में 400% से ज्यादा बारिश अभी तक रिकॉर्ड की गई है। इस मॉनसून सीजन में कुल मिलाकर देश में 190 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा है कि, वह इस्लामाबाद में एक आकलन दल भेजेगी ताकि यह देखा जा सके कि वह क्या सहायता प्रदान कर सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस सप्ताह की शुरुआत में बाढ़ पीड़ितों के लिए 30 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications