'इमरान खान को पीएम बनने में मदद की, लेकिन अब मुझे इसका अफसोस है', जावेद मियांदाद का बड़ा बयान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को प्रधानमंत्री बनने में मदद की, लेकिन उन्हें अब इसका अफसोस हो रहा है। एआरवाई न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने खुलासा किया कि उन्होंने पीटीआई अध्यक्ष को पीएम बनने में मदद की लेकिन अफसोस है कि उन्होंने कभी उन्हें धन्यवाद नहीं दिया।
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता को क्रिकेट का बहुत शौक था मैं और मेरे सभी भाई सड़कों के साथ-साथ छत पर भी खेलते थे। जावेद मियांदाद ने कहा कि जब भी वह राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते थे, तो टीम के हारने पर अंतर को कम से कम रखने की कोशिश करते थे, उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी ने उनकी कप्तानी पर आपत्ति नहीं जताई।

बता दें कि इमरान खान अगस्त 2018 में पाकिस्तान के प्रधान मंत्री बने और 3 साल से अधिक समय तक उनका कार्यकाल रहा। लेकिन इससे पहले कि वह अपना चौथा वर्ष पूरा कर पाते लेकिन अप्रैल 2022 में, एक अविश्वास प्रस्ताव के कारण पीटीआई अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications