दाऊद इब्राहिम की क्या है हालत? भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी के बारे में समधी जावेद मियांदाद ने क्या कहा
दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान के कराची में एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के खबर सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रही है। दावा किया जा रहा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है। कई पाकिस्तानी पत्रकार भी इसे लेकर आशंका जता चुके हैं। इस बीच एबीपी न्यूज़ ने दाऊद के समधी जावेद मियांदाद से बातचीत की है।
दाऊद इब्राहिम के समधी जावेद मियांदाद ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए उनको हाउस अरेस्ट किए जाने की खबरों का भी खंडन किया है। पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें हाउस अरेस्ट करने की खबर गलत है। मियांदाद ने दाऊद इब्राहिम को लेकर वायरल हो रही खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी है।

जावेद मियांदाद ने एबीपी न्यूज से कहा कि दाऊद इब्राहिम पर मीडिया में चल रही खबरों पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि दाऊद पर जो कहना होगा, वो पाकिस्तान सरकार कहेगी। जावेद मियांदाद की यह प्रतिक्रिया हैरान करने वाली है।
इससे पहले पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान में चर्चा है कि दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश हुई है और वो कराची के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है।
पाकिस्तानी पत्रकार ने ये भी कहा था कि पाकिस्तान में किसी के अंदर इतनी हिम्मत नहीं है कि कोई इस खबर को कंफर्म करे। आरजू काजमी ने कहा कि अगर कोई इस खबर की पुष्टि करेगा या इसकी कोशिश भी करेगा तो उसकी शामत आ जाएगी।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद इब्राहिम को अस्पताल में जिस फ्लोर पर रखा गया है, वहां कोई दूसरा मरीज मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस भी नजर बनाए हुए है। मुंबई में दाऊद के रिश्तेदारों से इनपुट्स जुटाने की कोशिश की जा रही है।
दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की बात सामने आने के बाद इसे कुछ लोग इसे हाल में ही पाकिस्तानी घरती पर मारे गए आतंकियों से जोड़ रहे हैं। इसमें रियाज अहमद, शाहिद लतीफ, ख्वाजा शाहिद और अबु हंजाला के नाम शामिल हैं। जिनमें कुछ को जहर देकर भी मारा गया है। ये सभी आतंकवादी भारत की मोस्ट-वांटेड लिस्ट में थे।
2 सप्ताह पहले पाकिस्तान के डेरा गाजी खान जेल में मुंबई हमले की प्लानिंग में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के वॉन्टेड आतंकी साजिद मीर को जहर दे दिया गया था। साजिद मीर अमेरिका में भी एक वॉन्टेंड आतंकी है। FBI ने उसके ऊपर 41.69 करोड़ रुपए का ईनाम रखा है।












Click it and Unblock the Notifications