एक साथ 35 गर्लफ्रेंड्स को डेट कर रहा था 39 साल का शख्स, छोटी सी गलती से पहुंचा जेल

टोक्यो: कोई भी शख्स एक साथ एक या दो लड़कियों को डेट कर सकता है, लेकिन अब जापान में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। वहां पर एक शख्स ने 35 गर्लफ्रेंड एक साथ बना लीं। उसको किसी से प्यार नहीं था, बस उसका मकसद सबको चूना लगाना था। हालांकि बाद में उससे एक गलती हो गई और पुलिस को उस पर कार्रवाई करनी पड़ी। जिस वजह से अब ये मामला दुनियाभर में फेमस हो गया है।

गिफ्ट के चक्कर में बनाई GF

गिफ्ट के चक्कर में बनाई GF

जापानी न्यूज साइट SoraNews24 के मुताबिक 39 साल के ताकाशी मियागावा ने एक गर्लफ्रेंड बनाई और उससे गिफ्ट भी लिए। इसके बाद उसका गिफ्ट का शौक बढ़ता चला गया और इसके चक्कर में उसने रोजाना नई-नई गर्लफ्रेंड्स बनानी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में ये आकंड़ा 35 पहुंच गया। ऐसा नहीं है कि नई गर्लफ्रेंड मिलने के बाद उसने पुरानी को छोड़ दिया, वो सभी को एक साथ डेट करता रहा। इसके पीछे उसका मकसद प्यार नहीं बल्कि नए-नए गिफ्ट्स लेने का था।

सबको बताया अलग-अलग बर्थ डे

सबको बताया अलग-अलग बर्थ डे

ताकाशी लड़कियों से सीधे गिफ्ट्स नहीं मांग पाता था। इसके लिए उसने एक नायाब तरीका अपनाया। उसने 47 वर्षीय गर्लफ्रेंड को अपना बर्थ डे 22 फरवरी बताया, जबकि 40 वर्षीय दूसरी महिला को अपना बर्थ डे जुलाई में बताया। इसके अलावा एक अन्य महिला को उसने बताया कि उसका बर्थ डे अप्रैल में आता है, जबकि उसका वास्तविक बर्थ डे 14 नवंबर था। इसी तरह सबको अलग-अलग डेट बताकर उसने पार्टी की और उन महिलाओं से महंगे-महंगे गिफ्ट लिए।

धोखे से बेचा सामान

धोखे से बेचा सामान

पुलिस के मुताबिक मियागावा इन सभी महिलाओं से एक मार्केटिंग कंपनी के जरिए मिला, साथ ही उसने हाइड्रोजन वॉटर शॉवर समेत कई चीजों को बेचा। इससे उसको अच्छा प्रॉफिट हुआ। इसके बाद उसका दूसरा प्लान शुरू हुआ, जहां उसने फर्जी बर्थ डे पार्टी कर महिलाओं से गिफ्ट लिए। बाद में कुछ को उसके धोखे का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस के पास शिकायत की। पुलिस की जांच शुरू होते ही सारी पोल खुल गई।

सिंगल महिलाएं थीं टारगेट

सिंगल महिलाएं थीं टारगेट

पुलिस के मुताबिक अभी तक मियागावा की 35 गर्लफ्रेंड्स का पता चला है। ये संख्या और भी हो सकती है। आमतौर पर वो सिंगल महिलाओं को निशाना बनाता था। साथ ही उनसे जल्द शादी की बात कहकर उन्हें फंस लेता था। फिलहाल अब वो पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं मीडिया ने भी उसे 'जापानी रोमियो' नाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+