अरबपति बिजनेसमैन को गर्लफ्रेंड की तलाश, होनी चाहिए ऐसी खूबियां

टोक्‍यो। जापान के 44 साल के अरबपति बिजनेसमैन युसाकू माइजावा प्राइवेट स्‍पेसक्राफ्ट से चांद पर जाने वाले पहले व्‍यक्ति बनने वाले हैं। वह अपने इस सफर को और यादगार बनाना चाहते हैं और उनकी ख्वाहिश है कि जब वह चांद पर जाएं तो उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी हो। जी हां, माइजावा अब अपने लिए गर्लफ्रेंड तलाश रहे हैं। उन्होंने अपनी इस तमन्‍ना को पूरा करने के लिए एक कैंपेन भी शुरू कर दिया है। माइजावा ने अपने इस कैंपेन में साफ कर दिया है कि उन्‍हें सिर्फ एक दोस्‍त की जरूरत नहीं है बल्कि एक ऐसा खास इंसान चाहिए जो उन्‍हें अंतरिक्ष में साथ दे सके।

प्रोग्राम होगा टीवी पर ऑन एयर

प्रोग्राम होगा टीवी पर ऑन एयर

माइजावा की इस इच्‍छा को पूरा करने के लिए उनकी वेबसाइट पर कैंपेन को लॉन्‍च किया गया है। वेबसाइट पर लिखा है, 'माइजावा का हमेशा से सपना रहा है कि वह स्‍पेस में जा सकें। वह अपने एक खास पार्टनर के साथ इस खास जगह को घूमना चाहते हैं।' वेबसाइट पर बताया गया है कि काफी गंभीरता के साथ इस मैचमेकिंग इवेंट को एक प्रतियोगिता के तौर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया को एक रियल्‍टी शो जिसे 'फुल मून लवर्स' नाम दिया गया है उस पर ऑन एयर किया जाएगा। यह शो जापान की स्‍ट्रीमिंग सर्विस एबेमा टीवी पर टेलीकास्‍ट होगा।

20 साल से ज्‍यादा न हो एज

20 साल से ज्‍यादा न हो एज

यह कॉन्‍टेस्‍ट 20 साल से ज्‍यादा आयु वाली लड़कियों के लिए है और लड़कियों के लिए शर्त है कि उन्‍हें सिंगल होना चाहिए। उनकी पर्सनाल्‍टीज ऐसी हो कि वह जिंदगी को पूरी तरह से जीती हों और दुनिया में शांति देखना चाहती हों। साथ ही लड़कियों की स्‍पेस में रूचि होनी चाहिए। युसाकू माइजावा दुनिया के पहले ऐसे पर्यटक होंगे जो चांद की सैर पर जाएंगे। माइजावा, एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के बनाए हुए रॉकेट के जरिए चांद का चक्‍कर लगाएंगे।

कौन हैं युसाकू माइजावा

कौन हैं युसाकू माइजावा

युसाकु एक ऑनलाइन फैशन टाइफून हैं और उन्‍हें चांद पर भेजने वाली परियोजना के बारे में स्‍पेसएक्‍स के सीईओ एलन मस्‍क ने साल 2018 में ऐलान किया था। उस समय युसाकू, स्‍पेसएक्‍स के कैलिफोर्निया स्थित हेडर्क्‍वाटर पर गए थे। यहां युसाकू ने कहा, 'मुझे चांद पर भेजने के लिए चुना गया है।' युसाकू यह बताते हुए काफी खुश नजर आ रहे थे। युसाकू ने बताया था कि वह ट्रिंप के लिए छह से आठ आर्टिस्‍ट्स को भी इनवाइट करेंगे। माइजावा, जापान के 18वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं और फोर्ब्‍स मैगजीन के मुताबिक उनके पास तीन बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

नए रॉकेट से लगाएंगे चांद का चक्‍कर

नए रॉकेट से लगाएंगे चांद का चक्‍कर

मस्‍क ने पहले इस ट्रिप और इस पर जा रहे यात्री के बारे में कुछ नहीं बताया था। उन्‍होंने हालांकि कुछ छोटी जानकारियां दी थीं लेकिन कई अहम सवालों को वह नजरअंदाज कर गए थे। मस्‍क ने बताया कि युसाकू माइजावा कंपनी के नए रॉकेट बिक कॉल्‍कन रॉकेट (बीएफआर) के जरिए चांद की यात्रा पर जाएंगे। फिलहाल कंपनी इस रॉकेट को डेवलप कर रही है। यह रॉकेट जिसे दोबारा प्रयोग किया जा सकेगा, 118 मीटर लंबा है और इसमें पैंसेजर के लिए खास शिप होगी। माइजावा पॉपुलर शॉपिंग साइट जोजोटाउन के फाउंडर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+