विदेश जाने वाले नागरिकों को अगले महीने से वैक्सीन पासपोर्ट जारी करेगा जापान

जापान ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने से जापानी यात्रियों के लिए एक वैक्सीन पासपोर्ट उपलब्ध कराएगा

टोक्यो, 17 जून। जापान ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने से जापानी यात्रियों के लिए एक वैक्सीन पासपोर्ट उपलब्ध कराएगा। जापान ने कहा कि क्योंकि दुनियाभार की सरकारें पर्यटन और व्यावसायिक यात्राओं को फिर से शुरू करने के तरीकों के साथ प्रयोग कर रही हैं, इसलिए जापान भी प्रयोग के तौर पर अपने नागरिकों को वैक्सीन पासपोर्ट जारी करेगा। एक सरकारी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम ऐसे लोगों के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी करने पर विचार कर रहे हैं जिन्हें इसकी जरूरत तब होगी जब वे विदेश जाएंगे।

vaccine passport

उन्होंने कहा कि यह प्रमाणपत्र डिजिटल फॉर्मेट में न होकर पेपर आधारित होगा और इसे सरकार द्वारा अगले महीने जारी किया जाएगा। बता दें कि यूरोपीय संघ डिजिटल वैक्सी पासपोर्ट पर काम कर रहा है ताकि कोरोना के कारण ठप पड़ चुके पर्यटन को फिर से शुरू किया जा सके। इसके अलावा कुछ यूरोपीय देश राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीन प्रमाण पत्र जारी करने पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में था प्रतिदिन 32 हजार कोरोना टेस्ट का लक्ष्य, लेकिन यूपी कर रहा रोजाना औसतन तीन लाख टेस्ट

यूरोप द्वारा जारी किए जाने वाले पासपोर्ट में इस बात की जानकारी होगी की व्यक्ति ने टीका लगवाया है या नहीं, इसके अलावा यह भी बताया जाएगा कि क्या वह कभी कोरोना से पीड़ित हुआ था या नहीं। पिछले महीने, वाशिंगटन ने कहा कि टीका लगवा चुके अमेरिकियों के लिए विशेष दस्तावेज पर भी विचार कर रहा है जो विदेश यात्रा करना चाहते हैं।

लेकिन फ्लोरिडा, टेक्सास जैसे अमेरिकी राज्यों द्वारा इसका विरोध करने के बाद इस विचार को खारिज कर दिया गया। इन राज्यों ने इस तरह के दस्तावेज को नागरिकों के मूल अधिकारों का उल्लंघन बताया था। वहीं जापान में कई क कंपनियों के अधिकारियों ने वैक्सीन दस्तावेज की मांग की थी ताकि वो अपनी व्यापार यात्रा को बिना किसी बाधा के तय कर सकें।

बता दें कि जापान में टीकाकरण अभियान तुलनात्मक रूप से धीमे शुरू हुआ था लेकिन हाल ही के दिनों में इसमें तेजी आई है। देश में अब तक केवल 6 प्रतिशत लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। जापान ने अपने यहां विदेशी नागरिकों की एंट्री पर पाबंदी लगा रही है, हालांकि ओलंपिक खेलों के चलते कोरोना के नियमों में ढील दी जाएगी। जापान के टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों की शुरुआत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+