जापान में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की गगनचुंबी इमारत, जाने इसकी खासियत

टोक्यो। जापान की एक कंपनी ने घोषणा की है कि वे दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की इमारत बनाने जा रहे हैं। सेंट्रल टोक्यो में 1,148 फीट ऊंची इमारत पूरी तरह से लकड़ी से लेस होगी। जापान की सबसे बड़ी बिजनेस कंपनी 'सोमितोमो फॉरेस्टरी कंपनी लिमिटेड' अपने 350वीं वर्षगांठ पर 2041 में अपने 350वें प्रोजेक्ट को पूरा करने की योजना में है, जिसमें वे दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की इमारत भी खड़ी कर सभी को चौंकाने वाले हैं।

जापान में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची लकड़ी की गगनचुंबी इमारत

टोक्यो में बनने वाली 70 मंजिला इस इमारत में घर, ऑफिस, दुकानें व होटल भी होंगे। इस इमारत में 90 प्रतिशत लकड़ी का प्रयोग किया जाएगा, वहीं, मात्र 90 प्रतिशत स्टील का प्रयोग होगा। इस इमारत को ट्यूब के आकार में बनाया जाएगा, जिससे तेज आंधी और हवाओं से बचने में आसानी होगी।

इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य लकड़ी से बने उच्च-वृद्धि वाली इमारतों का पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाना है जो "शहर को एक जंगल के रूप में बदलाने में मदद मिलता है। इस टावर को खड़ा करने के लिए 6.5 मिलियन क्यूबिक फीट से अधिक लकड़ी की आवश्यकता होगी और परियोजना की लागत का अनुमान 37 अरब रुपये से भी ज्यादा मानी जा रही है।
यह इमारत पूरी तरह से लकड़ी की बनी है, इसलिए भूकंप के खतरों से बचाएगी। लकड़ी लचीला होने के कारण यह जमीन के अंदर होने वाले किसी भी कंपन को सोख सकती है। लिहाजा भूकंप में लकड़ी की इमारत के गिरने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका काफी कम होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+