जापान में मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन लेने के बाद दो लोगों की मौत, सरकार ने इस्तेमाल पर लगाई रोक

टोक्यो, 28 अगस्त: जापान की सरकार ने अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन पर रोक लगा दी है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया है मॉडर्ना इंक की कोविड-19 वैक्सीन लेने के बाद जापान में दो लोगों की मौत हो गई। ये वैक्सीन उसी बैच की थी, जिसमें मिलावट की शिकायत के बाद सस्पेंड किया गया है। जापान सरकार ने इन बैच की 16.3 लाख खुराक के उपयोग को एहतियात के तौर पर निलंबित किया है।

30 साल की थी मरने वालों की उम्र

30 साल की थी मरने वालों की उम्र

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि जिन दो लोगों की मौत हुई है। उनकी उम्र 30 साल के आसपास थी। इस महीने मॉडर्ना टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ दिनों के भीतर ही दोनों की मौत हो गई। इन दोनों ने वैक्सीन के उसी बैच की डोज ली थी, जिसमें कमी पाते हुए जापान सरकार ने गुरुवार को निलंबित कर दिया तथा। दूसरी खुराक लेने के अगले दिन दोनों को बुखार हुआ और बुखार के दो दिन बाद उनकी मौत हो गई।

 जापान ने लगाई है 1.63 लाख डोज पर रोक

जापान ने लगाई है 1.63 लाख डोज पर रोक

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया था कि मॉडर्न इंक के कोविड वैक्सीन की अप्रयुक्त खुराक के कुछ हिस्सों में विदेशी सामग्रियों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद इस बैच से 16.3 लाख खुराक को निलंबित कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि मॉडर्न वैक्सीन की 16.3 लाख खुराक स्पेन में एक ही उत्पादन लाइन में एक ही समय में बनाई गई थी और तीन लॉट नंबरों के अंतर्गत आती हैं। मंत्रालय इसलिए सार्वजनिक रूप से दूषित टीकों की संख्या का खुलासा किया ताकि संबंधित व्यक्ति यह जांच कर सकें कि प्रभावित टीकों की खुराक को निलंबित करने से पहले उनको किसको दिया गया था।

 भारत ने भी दी है मॉडर्ना को इजाजत

भारत ने भी दी है मॉडर्ना को इजाजत

भारत सरकार भी मॉडर्ना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे चुकी है। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने जून में मुंबई की दवा कंपनी सिप्ला को आपात उपयोग के लिए माडर्ना की कोरोना वैक्सीन के आयात की अनुमति दी थी है। हालांकि भारत में अभी तक मुख्यतौर पर ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ही इस्तेमाल हो रहा है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Kerala में तेजी क्यों बढ़ रहे कोरोना के केस? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+