एनएसजी में भारत की एंट्री की लेकर अब जापान ने किया समर्थन

टोक्यो। जहां एक ओर भारत के न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में शामिल होने को लेकर चीन ने सवाल खड़े किए थे, वहीं अब भारत को इस ग्रुप में एंट्री दिलाने के लिए नया साथी मिला है। जापान ने एनएसजी में भारत का समर्थन किया है।

Shinzo abe modi

एनएसजी के लिए भारत को मिला एक और साथी

एनएसजी में भारत की सदस्यता को झटका लगने के बाद जापान की ओर से ये पहली टिप्पणी है, जिसमें उसने खुले दिल से भारत के एनएसजी में एंट्री का समर्थन किया है।

जापान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि परमाणु अप्रसार को बढ़ावा देने के लिए एनएसजी में भारत की अहम जरूरत है।

आपको बता दें कि हाल ही में सियोल में एनएसजी की बैठक हुई थी जिसमें भारत को सदस्य बनाए जाने की संभावना पूरी थी लेकिन चीन के विरोध के चलते भारत का सपना अधूरा रह गया था।

चीन ने किया था भारत का विरोध

जापान की ओर से आए इस बयान के बाद भारत के एनएसजी में शामिल होने को लेकर दावा और मजबूत होता दिख रहा है।

जापान की ओर से कहा गया कि हम पूरे दिल से चाहते हैं कि भारत के साथ काम करें। उनके एनएसजी में शामिल होने से इसे मजबूती मिलेगी।

जापान के विदेश मंत्रालय से जुड़े डायरेक्टर जनरल प्रेस यासुहिसा कावामुरा ने कहा कि परमाणु अप्रसार को बढ़ावा देने के लिए भारत को एनएसजी की सदस्यता दी जानी चाहिए।

जापान के विदेश मंत्रालय की ओर से आया बयान

कावामुरा ने कहा कि मौलिक मुद्दे को सर्वसम्मति से सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। कावामुरा कुछ समय तक जापान की ओर से एक मिशन के तहत दिल्ली में रहकर काम कर चुके हैं।

जापान की ओर से एक और अधिकारी ने एनएसजी में भारत को सदस्य बनाने का समर्थन किया है।

जापान के दक्षिण पश्चिम एशिया के सीनियर रिजनल संयोजक मासायुकी तागा ने कहा कि भारत के एनएसजी में शामिल करने को लेकर जापान पूरा समर्थन करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+