जापान : तूफ़ान ट्रामी से जनजीवन प्रभावित
जापान में शक्तिशाली तूफ़ान ट्रामी की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. रिपोर्टों के मुताबिक तूफ़ान की वजह से कई लोग घायल हुए हैं. उड़ानों और ट्रेनों पर भी असर हुआ है.
ट्रामी तूफ़ान रविवार को स्थानीय समय के मुताबिक शाम आठ बजे जापान के पश्चिमी शहर ओसाका से टकराया.
तूफ़ान के तट से टकराने के वक़्त 216 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चल रही थीं.
तूफ़ान की वजह से कई उड़ानों और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. साढ़े सात लाख से ज़्यादा घरों की बिजली चली गई.
तेज़ हवाओं और तूफ़ान के असर से कम से कम 84 लोगों को मामूली चोटें आईं.
हाल ही में जापान ने जेबी तूफ़ान का क़हर झेला है. ये 25 सालों में जापान से टकराया सबसे शक्तिशाली तूफ़ान था. इसकी वजह से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और जनजीवन पर ख़ासा असर हुआ था.
जापान में जेबी तूफ़ान का कहर, छह की मौत
पति-पत्नी जो गढ़ रहे हैं जापान की नई छवि
तनाव से छुटकारा दिलाने के लिए जापान में फॉरेस्ट थेरेपी












Click it and Unblock the Notifications