नॉर्थ कोरिया से घबराया जापान पहली बार खरीदने जा रहा मिसाइल
टोक्यो। कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव को देखते हुए जापान पहली बार लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल खरीदने की योजना बना रहा है। नॉर्थ कोरिया द्वारा लगातार किए जा रहे मिसाइल टेस्ट और बढ़ते टेंशन को देखते हुए जापान के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि वे लंबी दूरी तक मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल के साथ-साथ हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल खरीदेंगे।

जापान की यह मिसाइल 1,000 किमी तक मारक क्षमता वाली है, जिसे जल्द ही जापान के फाइटर जेट्स के बेड़े में शामिल किया जाएगा। हथियार खरीद को लेकर जापान अक्सर नजरअंदाज करता है, लेकिन इस बार नॉर्थ कोरिया ने हालातों को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है, जिस वजह से जापान को भी पहली बार यह कदम उठाना पड़ रहा है।
वर्तमान में जापान के पास मिसाइल तो है लेकिन उसकी मारक क्षमता सिर्फ 300 किमी तक ही है। जापान के डिफेंस मिनिस्टर ओनोदेरा के अनुसार, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस नई मिसाइल को खरीदा जा रहा है।
हाल ही में नॉर्थ कोरिया ने 4,500किमी की दूरी तय करने वाली नई मिसाइल को लॉन्च कर कहा था कि उनकी यह मिसाइल अमेरिका तक पहुंच कर विनाश कर सकती है। नॉर्थ कोरिया ने इस साल सबसे ज्यादा मिसाइल का परीक्षण किया है, जिससे कोरिया प्रायद्वीप में तनाव का स्तर चरम पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications